हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holika Dahan Upay: घर में सुख-शांति के लिए करें होलिका दहन की रात 3 मंत्रों का जाप, जीवन रहेगा खुशहाल

Holika Dahan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी देवी-देवता की पूजा करते समय मंत्रों का जाप जरूर किया जाता है। ऐसे में आज जानेंगे कि होलिका दहन की रात होलिका जलाते समय किन-किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Holika Dahan Upay: साल 2024 में होलिका दहन यानी छोटी होली आज है। पंचांग के अनुसार, छोटी होली यानी होलिका दहन प्रत्येक साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि में मनाई जाती है। बता दें कि होलिका दहन के अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन की रात्रि में अग्नि की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। साथ ही कुछ मंत्रों का जाप भी किया जाता। मान्यता है कि जो भी लोग पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही घर से नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होलिका दहन की रात होलिका की पूजा करते समय किन तीन मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है।

होलिका दहन कब

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 24 मार्च यानी आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुकी है। साथ ही पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के दिन अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। साथ ही होली इसके दिन मनाई जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 24 मार्च यानी आज रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर सकते हैं।

विज्ञापन

होलिका दहन की पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जाप

होलिका माता के लिए मंत्र- ओम होलिकायै नम:

विज्ञापन

भक्त प्रह्लाद को प्रसन्न करने का मंत्र- ओम प्रह्लादाय नम:

भगवान नरसिंह को प्रसन्न करने का मंत्र- ओम नृसिंहाय नम:

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2024: होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें शुभ मुहूर्त में पर्व मनाने का राज

यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें कब तक रहेगा सूतक काल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola