हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holika Dahan 2024: होलिका दहन की रात करें ये 3 चमत्कारी टोटके, धन-दौलत के साथ मिलेगी नई नौकरी

Holika Dahan 2024 Ke Totke: ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन वाले दिन कुछ ऐसे उपाय करने के बारे में बताया गया है जिसे करने के बाद कभी भी घर में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। तो आइए होलिका दहन के टोटके के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Holika Dahan 2024 Ke Totke: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन की रात कई तरह के उपाय किए जाते हैं। साल 2024 में होलिका दहन 24 मार्च दिन रविवार को किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की रात कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है। होलिका दहन की रात तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के लिहाजे से बहुत ही शुभ मानी जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होलिका दहन की रात ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए जिससे करियर, कारोबार के साथ धन-दौलत में वृद्धि हो सकें।

बिजनेस में वृद्धि के लिए

ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आपके कारोबार या बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है या प्रमोशन रुक गया है तो आपको आपको होलिका दहन की रात्रि में शिवलिंग पर 21 गोमती चक्र अर्पित करें। मान्यता है कि इन उपायों को करने से नौकरी-कारोबार और व्यापार में बहुत ज्यादा तरक्की होती है। साथ ही अच्छा-खासा धन का लाभ भी होता है। तो आप इन उपायों को होलिका दहन की रात्रि में कर सकते हैं।

बुरी नजर से बचने के लिए 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन बुरी नजर उतारने के लिए बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन घर के सदस्य के हिसाब से काले उड़द के 7 दाने गिनकर लें। उसके बाद बारी-बारी से अपने सिर के ऊपर वारें। उड़द की दाने को अपने ऊपर वारने के बाद होलिका की धधकती आग में फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

मनोकामना पूर्ण करने के लिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन 7 पान के पत्ते लेकर होलिका की अग्नि को 7 बार परिक्रमा करें। उसके बाद परिक्रमा करते समय 1 पान का पत्ता अग्नि में अर्पित करें। ऐसे ही आपको होलिका दहन की अग्नि को 7 बार परिक्रमा करते हुए 7 पान के पत्ते को होलिका की आग में अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Horoscope: आज के बाद ये 3 राशि के लोग बन जाएंगे अमीर, खूब कमाएंगे धन दौलत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola