हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hindu Dharma Rules: शरीर के किस अंग पर छिपकली गिरना होता है शुभ-अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

Hindu Dharma Rules: हिन्दू धर्म में शरीर पर छिपकली का गिरना केवल एक घटना नहीं, बल्कि अदृश्य चेतावनियों और संभावनाओं का प्रतीक भी माना गया है। आइए जानते है, शरीर पर छिपकली गिरने के बारे में लौकिक और शास्त्रीय मान्यताएं क्या हैं और शरीर के किस अंग पर छिपकली गिरना शुभ और अशुभ होता है?

विज्ञापन

Hindu Dharma Rules: भारतीय सनातन परंपरा में हर छोटी-बड़ी घटना के पीछे कुछ संकेत या संदेश छिपे होते हैं। ऐसी ही एक रहस्यमयी घटना है छिपकली का शरीर पर गिरना। आमतौर पर यह एक संयोग माना जाता है, लेकिन हिन्दू धर्म में इसे शकुन और अपशकुन से जोड़ा जाता है। गरुड़ पुराण और अन्य ज्योतिषीय ग्रंथों में इस बारे में विस्तार से उल्लेख है। माना जाता है कि शरीर के जिस अंग पर छिपकली गिरती है, वह हमारे भविष्य से जुड़ी कोई सूचना देता है। आइए जानते हैं शरीर के विभिन्न अंगों पर छिपकली गिरने के क्या मायने होते हैं:

सिर पर छिपकली गिरना

यदि छिपकली आपके सिर पर गिरती है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह बताता है कि आने वाले समय में भाग्य का दरवाजा खुलने वाला है, आपको धन, सम्मान और सफलता प्राप्त होगी।

बांह पर छिपकली गिरना

दायीं बांह और भुजा पर छिपकली गिरे तो यह शुभ माना जाता है। यह आपके सम्मान, प्रतिष्ठा और राजसुख में वृद्धि का संकेत देता है। वहीं, बाईं भुजा पर गिरना आर्थिक समस्याओं और मानसिक तनाव का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: बेहद अशुभ और प्रतिकूल होते हैं ये 5 जगह, यहां भूल से भी न बनाएं अपना घर

कमर पर छिपकली गिरना

शास्त्रों के अनुसार, कमर के बीच में गिरना पारिवारिक कलह या विवाद का संकेत देता है। वहीं बाईं ओर गिरना स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता का संकेत है। जबकि दाईं ओर गिरना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह खुशियों और धन लाभ की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन

हाथों पर छिपकली गिरना

शास्त्र कहते हैं कि दाएं हाथ पर छिपकली गिरना शुभ है। यह दर्शाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन लाभ होगा। वही दूसरी ओर, बाएं हाथ पर गिरना संकेत है कि पैसों की तंगी आ सकती है या खर्च बढ़ सकता है।

पैरों पर छिपकली गिरना

दायें पैर पर गिरने का मतलब है कि आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा शुभ कार्य से जुड़ी हो सकती है। जबकि, बाएं पैर पर गिरना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह स्वास्थ्य समस्या या पारिवारिक मतभेद की ओर इशारा करता है। पैर की उंगलियों पर गिरने का अर्थ भी यात्रा या स्थान परिवर्तन हो सकता है।

विज्ञापन

छाती या पीठ पर गिरना

शास्त्रों में छाती या पीठ पर छिपकली गिरना, शुभ-अशुभ दोनों संभावनाएं दर्शाता है। छाती पर गिरना यदि दाईं गिरने पर यह प्रेम और रिश्तों में प्रगति का संकेत देता है। लेकिन बाईं ओर गिरना भावनात्मक तनाव या रिश्तों में खटास ला सकता है। पीठ पर छिपकली गिरना यह संकेत देता है कि कोई व्यक्ति आपके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है या कोई पुराना रहस्य खुल सकता है।

माथे पर गिरना

छिपकली अगर माथे पर गिरे, तो इसे राजयोग से जोड़ा जाता है। यह शुभ संकेत है, जो बताता है कि आपको सामाजिक मान्यता और सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

गर्दन या कान के पास गिरना

गर्दन या कान पर छिपकली गिरने का अर्थ होता है कि आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है या कोई गोपनीय बात सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें: कड़वे नीम का मीठा जादू, ये 5 गुप्त ज्योतिष उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे धन के द्वार

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola