हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hindu Dharma Rules: हर हाल में करने से बचें ये 13 काम, वरना छिन सकती है सुख-शांति; हो सकते हैं कंगाल

Hindu Dharma Rules: हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए 13 काम ऐसे हैं जिन्हें करने से जीवन में धन हानि, तनाव और दुर्भाग्य बढ़ता है। इन्हें लगातार करने से सुख-शांति छिन जाती है और व्यक्ति कंगाल हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए इन नियमों का पालन अत्यंत जरूरी है। आइए जानते हैं, कौन-से हैं ये 13 काम?

विज्ञापन

Hindu Dharma Rules: हिंदू धर्म शास्त्रों में जीवन को सही दिशा देने वाले कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति को धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वो 13 काम जिन्हें करने से हमेशा बचना चाहिए ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। कहा जाता है, जो इन 13 कामों को लगातार संलिप्त रहते हैं, उनका पतन हो जाता है, उनकी सुख-शांति छिन जाती है और वे कंगाल-फटेहाल हो सकते हैं।

कभी न करें ये 13 काम

1. दूसरों के कपड़े या चप्पल पहनना: दूसरों के कपड़े और जूते पहनना आपकी ऊर्जा को प्रभावित करता है और नकारात्मकता को आमंत्रित करता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आ सकती हैं।

2. दक्षिण दिशा में भोजन और नींद: दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना या पैर करके सोना अशुभ माना जाता है। इससे उम्र में कमी, धन हानि और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

3. मंगलवार और शनिवार को बाल कटवाना: इन दिनों बाल या नाखून काटना वर्जित माना गया है। यह नकारात्मकता बढ़ाता है और कार्यों में अड़चन लाता है।

4. नाखून चबाना: यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कमी और मानसिक कमजोरी का संकेत भी है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर का अंबुबाची मेला आज से शुरू, यहां होता है मासिक धर्म का उत्सव; जानें पौराणिक कथा

5. भोजन की बुराई करना: मां अन्नपूर्णा का अपमान करने से घर में अन्न की कमी हो सकती है। हमेशा भोजन के प्रति कृतज्ञ रहें।

विज्ञापन

6. बाल कटवाने के बाद बिना स्नान के मंदिर जाना: ऐसे जाने से देवी-देवता अप्रसन्न होते हैं। स्नान करके ही मंदिर जाएं।

7. रात में कपड़े धोना और सुखाना: रात्रि में कपड़े धोना और बाहर फैलाना नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देता है। इसे टालना बेहतर होता है।

विज्ञापन

8. शाम को झाड़ू-पोंछा लगाना: शाम के समय मां लक्ष्मी भ्रमण पर होती हैं। उस वक्त सफाई करने से घर से लक्ष्मी चली जाती हैं।

9. तुलसी के पास अपवित्र वस्तुएं रखना: तुलसी एक पवित्र पौधा है। इसके पास चप्पल, झाड़ू या डस्टबिन न रखें, वरना दुर्भाग्य आता है।

विज्ञापन

10. बिना स्नान चंदन का तिलक लगाना: चंदन पवित्र होता है। बिना शुद्धता के इसका प्रयोग करने से शुभता कम हो जाती है।

11. प्रसाद न खाना: पूजा-पाठ के बाद प्रसाद न लेना भगवान का अपमान है। प्रसाद का अनादर अशुभ फल देता है।

विज्ञापन

12. बुरे समय में दिखावा करना: धर्म कहता है, कठिन समय में संयम और विनम्रता रखें। दिखावा दरिद्रता को और बढ़ा सकता है।

13. अनावश्यक वाद-विवाद में पड़ना: नित्य झगड़ा करने से घर की शांति भंग होती है और देवी-देवता रूठ जाते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि हिन्दू धर्म की मान्यता है कि इन 13 साधारण लेकिन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने से न केवल जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें, वरना पछताना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola