Astro Tips: साल 2024 का आखिरी माह दिसंबर चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही नए साल 2025 का आरंभ हो जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को नए साल का ब्रेसबी से इंतजार रहता है। कहीं न कहीं हर एक व्यक्ति के मन में ये सवाल होता है कि नया साल उनके लिए कैसा रहेगा? हालांकि हर एक व्यक्ति को ये बात पहले ही पता चल सकती है कि नया साल उनके हित में रहेगा या नहीं। ज्योतिष में राशि अनुसार ग्रहों की स्थिति को देखकर प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य से जुड़े हर एक सवाल का जवाब मिल सकता है।
हालांकि ज्योतिष में जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी से छुटकारा पाने के उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको शास्त्रों में लिखित एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उच्चारण यदि व्यक्ति रोजाना करता है, तो संभावना है कि उसे साल 2025 में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं साल 2025 के शक्तिशाली मंत्र के बारे में।
साल 2025 का महामंत्र क्या है?
साल 2025 में ‘ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करने से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ये मंत्र देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह, शिक्षा, धर्म, धन और करियर आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में न तो पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है और न ही उन्हें मानसिक तनाव रहता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।
जानें इस मंत्र का महत्व
देवगुरु बृहस्पति को समर्पित ‘ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः’ मंत्र एक शक्तिशाली महामंत्र है। माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं, इससे उनके जीवन में आने वाली उथल-पुथल कम हो जाती है। मन और दिमाग शांत रहता है, जिसके कारण व्यक्ति अपने काम में 100% देता है। इस मंत्र का जाप 12 राशियों के जातक किसी भी समय कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से जुड़े कोई सख्त नियम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: चंद्र गोचर से चमकेगी 3 राशियों की फूटी किस्मत, 2025 से पहले धन से भरेगा घर का भंडार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines