Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Feng Shui Tips: फेंगशुई के 5 खास टिप्स, खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, बढ़ेगी घर की बरकत

Feng Shui Tips: घर की नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाने के लिए फेंगशुई में बताए गए उपायों को करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है. फेंगशुई के उपायों को कर आप जीवन को खुशियों से भर सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 16, 2026 14:51
Feng Shui Tips
Photo Credit- News24GFX

Feng Shui Tips: घर को सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों से भरने के लिए आप चीनी वास्तु फेंगशुई के उपायों को कर सकते हैं. फेंगशुई में बताए गए उपायों को करना किसी व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है. फेंगशुई वास्तु की तरह की तरह ही होता है. इसमें बताए उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा. फेंगशुई के इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. चलिए आपको फेंगशुई के इन उपायों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

लाफिंग बुद्धा रखें

फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि, धन और सकारात्मक बढ़ाने वाला माना जाता है. घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. इसे घर में ऐसी जगह रखें जब घर में कोई आए तो उसकी लाफिंग बुद्धा पर नजर पड़े. यह जीवन में लाभ लेकर आता है.

---विज्ञापन---

धातु का कछुआ

घर में धातु का कछुआ रखना अच्छा माना जाता है. आपको धातु के कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए. धातु का कछुआ रखने के लिए एक भारी बर्तन लें और इसमें पानी भरकर इसमें कछुआ रखें. इसके शुभ प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें – Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: सऊदी अरब, यूएई और ईरान में कब दिखेगा चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? जानिए

---विज्ञापन---

घर में पौधे लगाएं

घर में पौधे लगाना शुभ माना जाता है. आप घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के अंदर पौधे लगा सकते हैं. आपको घर में मनी प्लांट, तुलसी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा और लकी बैंबू का पौधा लगाना चाहिए.

चीनी सिक्के रखें

घर में पैसा नहीं टिकता है और आप आर्थिक तौर पर परेशान रहते हैं तो इसके उपाय के लिए घर में चीनी सिक्के रखने चाहिए. घर में फेंगशुई चीनी सिक्के रखने से कमाई बढ़ती है और खर्चे कम होते हैं.

न रखें फालतू सामान

घर में चीजों को अव्यवस्थित और फैलाकर रखना अच्छा नहीं माना जाता है. इससे नकारात्मकता आती है. घर में फालतू का सामान नहीं रखना चाहिए. बेकार के कबाड़ को घर से निकाल दें और सभी सामान को व्यवस्थित करके रखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 02:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.