हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali Exact Date 2025: दिवाली, धनतेरस, भाई दूज जान लें सभी बड़े त्योहारों की सटीक तारीख, दूर हो जाएगा कन्फ्यूजन

Diwali Kab Hai: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार पंचांग की तिथि के मुताबिक मनाए जाते हैं. ऐसे में व्रत-त्योहार की तारीख अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से हर साल अलग होती है. इस साल दिवाली का पर्व किस तारीख को है चलिए जानते हैं. साथ ही सभी बड़े त्योहारों की तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj 2025 Date: दिवाली का पर्व हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है. दिवाली के साथ ही कई त्योहार मनाए जाते हैं. दिवाली पर धनतेरस, भैया दूज, छठ पूजा मनाई जाती है. इस साल दिवाली अक्टूबर में पड़ रही है लेकिन इसकी तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, दिवाली और साथ ही सभी बड़े त्योहार कब पड़ रहे हैं आपको इस खबर में बताएंगे. चलिए जानते हैं कि, दिवाली, धनतेरस, भैया दूज, छठ पूजा किस-किस तारीख को है.

सभी त्योहारों की सटीक तारीख (Diwali, Dhanteras, Chhath Puja 2025 Date)

धनतेरस 2025 तारीख (Dhanteras 2025 Date)

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा को समर्पित होता है. इस साल यह तिथि 18 अक्टूबर को है. धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन सोना-चांदी, वाहन, मकान आदि खरीदना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Joined Eyebrows Meaning: आपस में जुड़ी हुई आईब्रो होने से मिलते हैं अहम संकेत, जानें शुभ या अशुभ?

दिवाली 2025 तारीख (Diwali 2025 Date)

विज्ञापन

दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है. इस बार पंचांग के मुताबिक, यह तारीख 20 अक्टूबर को पड़ रही है. पंचांग के अनुसार, दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

भाई दूज 2025 तारीख (Bhai Dooj 2025 Date)

विज्ञापन

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाई जाती है. भाई दूज पर बहन भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. भाई दूज का पर्व पंचांग के अनुसार, 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

छठ पूजा 2025 तारीख (Chhath Puja 2025 Date)

विज्ञापन

छठ पर्व बिहार राज्य का महापर्व है. दिवाली के बाद छठ महापर्व मनाया जाता है. यह कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. इस बार छठ महापर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा. छठ का पर्व कई दिनों तक मनाया जाता है. छठ से पहले नहाय-खाय 25 अक्टूबर, खरना पूजा 26 अक्टूबर, और ढलते सूर्य को अर्घ्य 27 को दिया जाएगा. 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola