Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

हर इच्छा होगी साकार, दिल्ली के इन 5 मंदिरों में करें भगवान विष्णु के दर्शन

हिंदू धर्म में भगवान श्री विष्णु को कल्याण का देवता माना गया है। ऐसा कहते हैं कि विष्णु भगवान के दर्शन मात्र से जीवन के सभी मनोकामना पूरी और मोक्ष की प्राप्ति होती है, तो आइए जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्ध 5 विष्णु भगवान के मंदिर जहां आप आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती हैं।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 16, 2025 20:30

Delhi Famous Vishnu Temple: भारत में अनेक दिव्य स्थान हैं जहां श्रद्धा, आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है, लेकिन कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जिन्हें विशेष रूप से ‘इच्छा पूर्ति’ के लिए जाना जाता है। ये मंदिर न सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर हैं, बल्कि यहां का वातावरण भी आत्मा को शांति और शक्ति प्रदान करता है। इन्हीं में 5 है दिल्ली के प्रसिद्ध विष्णु भगवान के मंदिर ऐसी मान्यता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वयं भगवान विष्णु स्वीकार करते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। तो आइए जानते है दिल्ली के प्रसिद्ध 5 विष्णु मंदिर के बारे में।

अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर न केवल अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह माना जाता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान नारायण तक जरूर पहुंचती है। इसके साथ ही श्रद्धालु यहां आकर शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं।

---विज्ञापन---

इस्कॉन मंदिर

दिल्ली के इस मंदिर में श्रीकृष्ण (भगवान विष्णु के अवतार) की आराधना की जाती है। हर दिन भक्ति संगीत, कीर्तन के पाठ से गूंजता यह स्थल ऐसा माना जाता है जहां भक्तों की हर पुकार भगवान तक पहुंचती है। इसके साथ ही भक्तों की सारी मुराद भी पूरी होती है।

बिड़ला मंदिर

दिल्ली के इस लक्ष्मीनारायण को समर्पित यह भव्य मंदिर दिल्ली के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह विश्वास किया जाता है कि यहां सच्चे हृदय से की गई स्तुति भगवान विष्णु अवश्य स्वीकार करते हैं।

---विज्ञापन---

जगन्नाथ मंदिर

दिल्ली का यह जगन्नाथ मंदिर भक्तों को भगवान के समीप होने का अनुभव देता है। इसके साथ ही रथयात्रा के समय यहां विशेष ऊर्जा देखने को मिलती है और ऐसा कहा जाता है कि श्री जगन्नाथ की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है।

श्री उत्तर गुरुवायूरप्पन मंदिर

दिल्ली का यह मंदिर केरल के प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर का उत्तर भारतीय स्वरूप माना जाता है। भगवान विष्णु के बाल गोपाल रूप की आराधना यहां होती है और भक्तों का विश्वास है कि भगवान यहां विशेष रूप से भक्तों की प्रार्थनाओं को सुनते हैं।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर करें शनिदेव के इन 7 प्राचीन मंदिरों के दर्शन, हर मुराद होगी पूरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

 

 

First published on: May 16, 2025 07:48 PM

संबंधित खबरें