Vehicle Purchase Muhurat: मार्च 2026 में नई कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? होली सहित जानें 10 सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां

Vehicle Purchase Muhurat: हिन्दू धर्म में कार, बाइक जैसे वाहन सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि घर का लक्ष्मी रूप माना जाता है. इसे शुभ मुहूर्त में खरीदने से सुरक्षा, समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है. आइए जानते हैं, मार्च 2026 में होली सहित 10 सबसे शुभ मुहूर्त और तिथियां.

Vehicle-Purchase-Muhurat

Vehicle Purchase Muhurat: भारतीय परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में वाहन को केवल एक मशीन नहीं, बल्कि घर का एक ‘सचल हिस्सा’ और लक्ष्मी का रूप माना जाता है. वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करना 5 कारणों से जरूरी माना जाता है. ये कारण है: सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा, ग्रहों का अनुकूल प्रभाव, दुर्घटना और राहुकाल से बचाव, आर्थिक समृद्धि और बरकत और मानसिक शांति और आत्मविश्वास. द्रिक पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मार्च, 2026 में वाहन (कार, बाइक, स्कूटर या कमर्शियल व्हीकल) खरीदने के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहे हैं. यहां मार्च, 2026 के लिए 10 सबसे शुभ दिनों की पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

मार्च, 2026 में नई वाहन लेने के शुभ दिन

1 मार्च, 2026

1 मार्च 2026, रविवार को पुष्य नक्षत्र के पावन संयोग में सुबह 6:46 बजे से 8:34 बजे तक वाहन खरीदना अत्यंत मंगलकारी रहेगा.

विज्ञापन

5 मार्च, 2026

गुरुवार 5 मार्च, 2026 को हस्त नक्षत्र के दौरान शाम 5:03 बजे से अगले दिन सुबह 6:41 बजे तक खरीदारी के लिए शुभ समय उपलब्ध है.

6 मार्च, 2026

शुक्रवार 6 मार्च, 2026 को हस्त और चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सुबह 6:41 बजे से शाम 5:53 बजे तक नया वाहन घर लाना सुखद रहेगा.

विज्ञापन

8 मार्च, 2026

रविवार 8 मार्च, 2026 को स्वाति नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में सुबह 6:39 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक वाहन क्रय करना लाभदायक सिद्ध होगा.

9 मार्च, 2026

सोमवार 9 मार्च, 2026 को अनुराधा नक्षत्र के दौरान शाम 4:11 बजे से रात 11:27 बजे तक वाहन की डिलीवरी लेना श्रेष्ठ माना गया है.

विज्ञापन

15 मार्च, 2026

रविवार 15 मार्च, 2026 को श्रवण नक्षत्र के शुभ प्रभाव में सुबह 6:31 बजे से 9:16 बजे तक वाहन खरीदारी का संक्षिप्त मगर उत्तम मुहूर्त है.

विज्ञापन

16 मार्च, 2026

सोमवार 16 मार्च, 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र में सुबह 9:40 बजे से अगले दिन सुबह 6:29 बजे तक निवेश करना समृद्धिदायक रहेगा.

23 मार्च, 2026

सोमवार 23 मार्च, 2026 को रोहिणी नक्षत्र के विशेष योग में रात 8:49 बजे से अगले दिन सुबह 6:21 बजे तक वाहन लेना भाग्यशाली होगा.

विज्ञापन

25 मार्च, 2026

बुधवार 25 मार्च, 2026 को मृगशिरा नक्षत्र के दौरान दोपहर 1:50 बजे से शाम 5:33 बजे तक खरीदारी के लिए अनुकूल समय बन रहा है.

27 मार्च, 2026

शुक्रवार 27 मार्च, 2026 को पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में सुबह 10:06 बजे से अगले दिन सुबह 6:16 बजे तक का समय सर्वोत्तम है.

विज्ञापन

ध्यान रखें कि ऊपर बताए गए मुहूर्तों में राहुकाल (लगभग 1.5 घंटे का समय हर दिन) के दौरान वाहन की डिलीवरी न लें. अगर आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो सफेद या सिल्वर रंग का वाहन शुभ रहता है, और यदि आपकी राशि वृष या तुला है तो सफेद या क्रीम रंग का वाहन खरीदना लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ