3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से

Total Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिस दिन होलिका दहन भी है. चंद्र ग्रहण के समय, उससे एक घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक क्या करना चाहिए? चलिए इस विषय में प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से जानते हैं.

premanand ji maharaj

Credit- Social Media

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: प्रेमानंद महाराज एक आध्यात्मिक गुरु व संत हैं, जो राधा रानी के प्रेमपूर्ण उपदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं. प्रवचन देने के साथ-साथ महाराज जी (premanand maharaj ekantik vartalap) एकांतिक वार्तालाप भी करते हैं, जिस दौरान वो भक्तों से बातचीत करते हैं और उनके मन में उत्पन्न सवालों का जवाब देते हैं.

एकांतिक वार्तालाप के दौरान ही एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए, जिससे हम उसके शुभ प्रभाव से बचे रहें? साथ ही ग्रहण के दौरान व उससे पहले और बाद के समय में करने वाले उपायों के बारे में पूछा. चलिए जानते हैं प्रेमानंद महाराज ने इस विषय पर क्या कहा.

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक रूप से भगवान का स्मरण करना चाहिए. इस दौरान आप देवी-देवताओं के नाम का जाप, गायत्री मंत्र या गुरु मंत्र का जप कर सकते हैं.

इसी के आगे प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय के अलावा उससे एक घंटे पहले स्नान करके शुद्ध कपड़े पहनकर किसी पवित्र स्थान पर जाप करने के लिए बैठ जाना चाहिए. वहीं, जब चंद्र ग्रहण पूर्ण (खत्म) हो जाए तो उस समय से करीब आधे घंटे तक नाम जाप करें. नाम जाप के बाद एक बार और स्नान करें, जिसके बाद आप अपनी दिनचर्या को फॉलो कर सकते हैं. इससे आप ग्रहण के प्रभाव से बचे रहेंगे.

विज्ञापन

3 मार्च 2026 को लग रहा है चंद्र ग्रहण

बता दें कि साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2026 in india date and time) 3 मार्च को होलिका दहन के दिन सिंह राशि में लग रहा है. भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका सूतक काल (chandra grahan 2026 sutak time in india) सुबह 09 बजकर 39 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ