Chhath Puja 2025: छठ महापर्व इन दिनों बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है. आज छठ महापर्व का प्रमुख दिन है. आज के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास करते हैं. छठ पूजा के लिए प्रसाद का खास महत्व होता है. छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को उन्हें अर्पित करना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि, छठ पूजा के पर्व पर आपको छठी मैया के भोग में किन चीजों को शामिल करना चाहिए. इन चीजों को छठ प्रसाद में शामिल करने से छठी मैया को प्रसन्न कर सकते हैं.
छठी मैया को अर्पित करने के लिए प्रिय भोग
डाब नींबू
छठ पूजा पर डाब नींबू को प्रसाद में जरूर शामिल करना चाहिए. यह बड़े आकार का नींंबू होता है. यह खट्टे-मीठे स्वाद का होता है. इसके स्वाद के कारण इसे पशु-पक्षी नहीं खा पाते हैं इसलिए इसे शुद्ध माना जाता है.
गन्ना
छठ पूजा में गन्ना जरूर शामिल किया जाता है. छठ महापर्व पर गन्ने से पूजा स्थान को सजाया जाता है. गन्ने पर पशु-पक्षी नहीं बैठते हैं इसे शुद्ध माना जाता है.
नारियल
छठी मैया को भोग में नारियल अर्पित किया जाता है. नारियल अर्पित करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. आपको छठ पूजा पर प्रसाद में नारियल शामिल करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत तो ऐसे करें प्रायश्चित, नहीं लगेगा दोष
सुथनी
सुथनी शकरकंद की तरह ही एक फल होता है. यह मिट्टी से निकलता है इसलिए इसे बेहद शुद्ध माना जाता है. आपको सुथनी फल को भोग में शामिल करना चाहिए.
सिंघाड़ा
सिंघाड़ा सख्त होता है इस वजह से इसे पशु-पक्षी इसे झूठा नहीं कर पाते हैं. इस वजह से इसे शुद्ध माना जाता है. सिंघाड़ा छठ पूजा के प्रसाद में शामिल करना चाहिए.
केला
केले का प्रसाद छठी मैया को अति प्रिय होता है. आपको केले को भोग में अवश्य शामिल करना चाहिए. छठी मैया को कच्चा केला चढ़ाना भी शुभ माना जाता है.
ठेकुआ
छठ पूजा पर ठेकुआ सबसे प्रिय प्रसाद होता है. इस ठेकुए को गुड़ और आटे से तैयार किया जाता है. आपको छठ पूजा के पर्व पर प्रसाद में ठेकुआ जरूर शामिल करना चाहिए.
चावल के लड्डू
छठी मैया को चावल के लड्डू बनाकर भोग लगाना चाहिए. चावल के लड्डू छठी मैया को प्रिय होते हैं. चावल के आटे में गुड़, नारियल और इलायची मिलाकर आप इन लड्डू को तैयार करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
4 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
7 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
14 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines