Shukra Pradosh Vrat 2026: आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

Pradosh Vrat 2026 Today: आज 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत है. शुक्रवार का दिन होने से यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा. शुक्र प्रदोष पर शाम को प्रदोष काल में पूजा करने की विधि के बारे में यहां जान सकते हैं.

SHIV JI.jpg

शुक्र प्रदोष व्रत पर महादेव की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय बेहद खास होता है. (Photo Credit - AI)

Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर महीने में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों तिथियों को प्रदोष व्रत किया जाता है. इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा का विधान है. आज 23 अक्टूबर 2026 को इस महीने का आखिरी प्रदोष व्रत है. शुक्रवार के दिन होने से यह शुक्र प्रदोष व्रत है. आज शुक्र प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शुक्र प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत के लिए आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ आज 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 24 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर होगा. शुक्र प्रदोष व्रत के लिए प्रदोष मुहूर्त को महत्व दिया जाता है. ऐसे में आज शाम प्रदोष काल के दौरान त्रयोदशी तिथि होने के कारण आज ही प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत की पूजा के लिए मुहूर्त शाम को 5 बजकर 5 मिनट से लेकर 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

शुक्र प्रदोष व्रत पूजा विधि

शुक्र प्रदोष व्रत पर महादेव की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. व्रत का संकल्प लें. प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में पूजा का महत्व होता है. आप शाम के समय प्रदोष काल में पूजा के पहले फिर से स्नान करें. इसके बाद शिवलिंग पर जल, गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा, भांग और सफेद चंदन अर्पित करें. भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष धूप और दीप जलाएं. इसके साथ ही सूजी या आलू का हलवा भगवान शिव को अर्पित करें. शिव जी के मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

प्रदोष व्रत के लिए पूजा मंत्र

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)

ॐ जय शिव ओंकारा,स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुराननपञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासनवृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुजदसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखतेत्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमालामुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारीकर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बरबाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिकभूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डलुचक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारीजगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

विज्ञापन

ब्रह्मा विष्णु सदाशिवजानत अविवेका।
प्रणवाक्षर मध्येये तीनों एका॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
लक्ष्मी व सावित्रीपार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी,शिवलहरी गंगा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती,शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन,भस्मी में वासा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंगा बहत है,गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत,ओढ़त मृगछाला॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ,नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत,महिमा अति भारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरतीजो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी,मनवान्छित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ