Chanakya Niti: जीवन में हर कोई चाहता है कि वह एक सफल इंसान बने, लेकिन कई बार अपनी ही कुछ गलतियों की वजह से उसे सफलता हासिल नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर आप जीवन में असफल होने से बचना चाहते हैं तो आपको चाणक्य के ‘नीति शास्त्र’ को जरूर पढ़ना चाहिए।
आचार्य चाणक्य सर्वश्रेष्ठ विद्वान थे। उन्होंने अपने ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने जीवन से जुड़ी हर परेशानी और उसके समाधान का उल्लेख किया है। उन्होंने जीवन में सफलता पाने के लिए कई मूल मंत्रों के बारे में बताया है। आज हम आपको चाणक्य की पांच ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर आप अपने जीवन में अपनाते हैं तो आपको हर मोड़ पर सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। आइए जानते हैं उन 5 बातों के बारे में…
ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में
मेहनत
अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति कड़ी मेहनत करते हैं, तो आपको सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि मेहनत से असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति व्यक्ति को हमेशा निष्ठा भाव से मेहनत करते रहना चाहिए।
ज्ञान
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को कहीं पर भी किसी भी चीज में ज्ञान लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर उसे अपने विषय के बारे में ज्ञान है, तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके अलावा ज्ञान एक ऐसी पूंजी होती है, जो व्यक्ति को कभी भी हारने नहीं देती है। इसलिए जितना हो सके, उतना ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश कीजिए।
जागरूक
चाणक्य बताते हैं कि व्यक्ति को हर एक परिस्थिति में जागरूक रहना चाहिए। उसे पता होना चाहिए कि उसके आसपास के लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं। इससे उसे अपनी गलतियों व खामियों के बारे में पता चलेगा। अगर वह अपनी गलतियों पर काम करता है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके अलावा जीवन के हर मोड़ पर वो दूसरों से आगे रहेगा।
आत्मविश्वास
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि अगर व्यक्ति में आत्मविश्वास है। अगर उसमें साहस है कुछ कर गुजर जाने का तो फिर उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति को कभी भी हारने नहीं देती है। इसके अलावा आत्मविश्वास व्यक्ति को उसके लक्ष्य के प्रति मेहनत करने के लिए प्रेरित भी करता है।
गुस्सा
चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू रखना आना चाहिए। अगर वह हर परिस्थिति में खुद को शांत रखता है और अपनी समझ से फैसला लेता है तो उसका फैसला कभी गलत नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जल्दी अमीर बनना है तो अपनाएं चाणक्य के ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines