देश में आज भी कई ऐसी परंपराएं चली आ रही हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हालांकि ग्रामीण खुशी-खुशी इन परंपराओं को निभाते हैं। बिहार के बगहा के नौरंगिया में वर्षों से एक पुरानी परंपरा चल रही है। हर साल यहां पर वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन थारू समाज के लोग अपने मवेशियों के साथ 12 घंटे के लिए गांव को छोड़कर जंगल में चले जाते हैं।
पूरे 12 घंटे के लिए गांव खाली हो जाता है। बच्चों से लेकर बड़े इस परंपरा को बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इस अद्भुत परंपरा के बारे में।
देखने को मिलता है त्योहार जैसा माहौल
गांव वाले हर साल सीता नवमी के दिन सुबह 6 बजे से पहले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व स्थित भजनी कुट्टी स्थान पहुंच जाते हैं। जहां मां दुर्गा की पूजा करते हैं और उनके लिए प्रसाद बनाते हैं। साथ ही सामूहिक भोजन करते हैं। जंगल में इस दिन त्योहार जैसा माहौल देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: कब तय होती है यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि? जानें
जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों पहले गांव वाले भीषण आगजनी और महामारी से त्रस्त हो गए थे। इससे निजात पाने के लिए परमहंस नामक बाबा ने देवी मां की साधना की। देवी ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और कहा, ‘सभी गांव वाले सीता नवमी के दिन 12 घंटे के लिए वनवास पर चले जाएं।’ इसी के बाद से ये परंपरा यहां शुरू हो गई। हालांकि 12 घंटे के बाद सभी गांव वाले अपने घर वापस आ जाते हैं।
सामाजिक एकता का है प्रतीक
गांव के मुखिया सुनील महतो का कहना है कि ये हमारी आस्था का सवाल है। चाहे कोई कितना भी बीमार हो, उसे भी जंगल ले जाया जाता है। इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘ये परंपरा न केवल आस्था बल्कि सामाजिक एकता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।’
ये भी पढ़ें- Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम में नहीं बजाते शंख और भौंकते नहीं कुत्ते, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
Chanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
12 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
23 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
2 days agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines