Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Auspicious Muhurat In April 2026: अप्रैल में किस दिन करें नए काम की शुरुआत? जानें बेस्ट तिथि और शुभ मुहूर्त

April 2026 Auspicious Muhurat: क्या आप भी किसी नए काम का आरंभ करने जा रहे हैं, लेकिन उसके लिए शुभ दिन नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं अप्रैल 2026 में नई नौकरी ज्वाइन करने, बिजनेस खोलने, इन्वेस्टमेंट करने से लेकर किसी भी नए काम की शुरुआत करने की शुभ तिथि और मुहूर्त के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 12, 2026 09:14
Auspicious Muhurat In April 2026
Credit- AI Gemini

April 2026 Shubh Muhurat: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ मुहूर्त का खास महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो उसके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा उसका फल भी लंबे समय तक अच्छा मिलता है. यहां तक कि नए काम की शुरुआत भी शुभ दिन व मुहूर्त में करना शुभ होता है. हालांकि, पंचांग के जरिए पहले ही किसी भी काम की शुभ तिथि व मुहूर्त के बारे में पता चल सकता है.

यहां पर आपको अप्रैल 2026 में नई नौकरी ज्वाइन करने, बिजनेस खोलने, निवेश करने, संपत्ति के निर्माण कार्य का आरंभ आदि किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन व मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

नए काम की शुरुआत के लिए अप्रैल 2026 में शुभ मुहूर्त

  • 1 अप्रैल 2026, बुधवार- सुबह 07:14 से लेकर रात 08:23 मिनट तक (2 अप्रैल 2026)
  • 5 अप्रैल 2026, रविवार- दोपहर 12:33 से लेकर सुबह 07:14 मिनट तक (6 अप्रैल 2026)
  • 9 अप्रैल 2026, गुरुवार- सुबह 10:22 से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक
  • 13 अप्रैल 2026, सोमवार- दोपहर 02:44 से लेकर सुबह 07:14 मिनट तक (14 अप्रैल 2026)
  • 15 अप्रैल 2026, बुधवार- सुबह 06:26 से लेकर दोपहर 12:13 मिनट तक
  • 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार- सुबह 07:14 से लेकर सुबह 02:51 मिनट तक (18 अप्रैल 2026)
  • 18 अप्रैल 2026, शनिवार- दोपहर 12:02 से लेकर दोपहर 02:20 मिनट तक
  • 19 अप्रैल 2026, रविवार- सुबह 07:38 से लेकर सुबह 07:45 मिनट तक और सुबह 09:41 से दोपहर 01:01 मिनट तक
  • 20 अप्रैल 2026, सोमवार- सुबह 05:52 से लेकर सुबह 07:27 मिनट तक
  • 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार- दोपहर 01:12 से लेकर सुबह 07:14 मिनट तक (25 अप्रैल 2026)
  • 28 अप्रैल 2026, मंगलवार- सुबह 07:14 से लेकर सुबह 02:44 मिनट तक (29 अप्रैल 2026)

सोने-चांदी की खरीदारी के लिए अप्रैल 2026 में शुभ दिन

  • 3 अप्रैल 2026
  • 11 अप्रैल 2026
  • 19 अप्रैल 2026
  • 20 अप्रैल 2026
  • 23 अप्रैल 2026
  • 24 अप्रैल 2026

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2026 09:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.