Ashubh Yoga in Kundali: ग्रहों से संयोग व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है. कुंडली में ग्रहों की स्थिति का इंसान के जीवन पर अच्छा या बुरा असर होता है. यह कुंडली में बनने वाले शुभ-अशुभ योग के कारण होता है. अगर कुंडली में ग्रहण योग बनता है तो इंसान को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ग्रहण योग के कारण व्यक्ति का सुख-चैन सब नष्ट हो जाता है. इसके कारण व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है. कुंडली में कई अशुभ योग बनते हैं यह ग्रहण दोष इन्हीं अशुभ दोष में से एक हैं.
कुंडली में कब बनता है ग्रहण योग
ग्रहण का संबंध छाया ग्रह यानी राहु और केतु से होता है. जैसे छाया ग्रह राहु-केतु चंद्रमा को ढक लेते हं तो ग्रहण लगता है. ऐसे ही कुंडली में इनके मेल के कारण ग्रहण योग बनता है. अगर कुंडली के किसी भाव में राहु-केतु की सूर्य के सात युति होती है तो यह व्यक्ति के मनोबल को कमजोर करता है. चंद्रमा के साथ राहु और केतु के होने पर मानसिक तनाव और कष्ट का सामना करना पड़ता है. कुंडली के जिस भाव में यह ग्रहण योग की स्थिति बनती है उसी भाव से संबंधित सुखों में कमी होती है.
ग्रहण दोष के कारण समस्याएं
इस अशुभ ग्रहण योग के कारण हर कार्य में बाधा आती है और कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है. सेहत खराब रहती है. आर्थिक स्थिति कमजोर होती है. व्यापार में नुकसान होता है और करियर में बाधाएं आती हैं. करियर में समस्याओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके कारण वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ता है. यह योग कई स्थितियों में शुभ हो सकता है. अगर केतु और सूर्य का संबंध शुभ हो तो जातक को धनलाभ, करियर में तरक्की और प्रमोशन मिल सकता है.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, निवेश से होगा लाभ और मिलेगी अच्छी नौकरी
सूर्य ग्रहण दोष के उपाय
आपकी कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष है तो आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रविवार के दिन आरपको नमक का त्याग करना चाहिए और 5 रविवार को बहते हुए जल में नारियल और गेंहू को प्रवाहित करना चाहिए.
चंद्र ग्रहण दोष के उपाय
कोई व्यक्ति चंद्र ग्रहण दोष से पीड़ित है तो उसे सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करना चाहिए. इससे भगवान शिव की कृपा से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. आप कन्याओं को खीर खिलाएं और सफेद वस्त्र का दान करें. पूर्णिमा के दिन उपवास रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
3 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
21 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines