हिंदी न्यूज़/Religion/Akshaya Tritiya 2026: क्या है अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने और नए निवेश के लिए सबसे सटीक चौघड़िया मुहूर्त, जानें
Religion
Akshaya Tritiya 2026: क्या है अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने और नए निवेश के लिए सबसे सटीक चौघड़िया मुहूर्त, जानें
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी. क्या आप जानते हैं कि इस दिन सोना खरीदने और निवेश का सबसे सटीक समय क्या है? अबूझ मुहूर्त के बावजूद सही चौघड़िया क्यों जरूरी है? आइए जानते हैं, कब करें खरीदारी ताकि लाभ कई गुना बढ़ सके.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
अक्षय तृतीया 2026 के मुख्य बिंदु
अक्षय तृतीया 2026 में 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी.
इस दिन को 'अबूझ मुहूर्त' कहा जाता है, जिसका अर्थ है कि शुभ कार्यों के लिए अलग से पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती.
सोना खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 05:51 बजे तक लगभग 19 घंटे का रहेगा.
महत्व और अन्य शुभ कार्य
सोना, चांदी, जौ, पीली सरसों या कौड़ी खरीदना शुभ माना जाता है, और डिजिटल गोल्ड, म्यूचुअल फंड व SIP में निवेश भी किया जा सकता है.
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. यह दिन हर साल की तरह इस बार भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसे बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य शुरू करने का दिन कहा जाता है. फिर भी, सही समय पर निवेश और खरीदारी करने से इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में लोग खास तौर पर सोना खरीदने और नए निवेश की प्लानिंग करते हैं.
क्या है अक्षय तृतीया का खास महत्व?
ज्योतिष शास्त्र में इसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है. यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ काम अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ लंबे समय तक बना रहता है.
किन कामों के लिए सबसे अच्छा दिन?
यह दिन न केवल सोना और कीमती वस्तु खरीदने बल्कि नया व्यापार शुरू करने, घर खरीदने, वाहन लेने या गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ माना जाता है. परिवार में नए काम की शुरुआत भी इसी दिन करने की परंपरा है.
सोना खरीदने का सही समय
इस बार सोना खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 05:51 बजे तक रहेगा. यह लगभग 19 घंटे का लंबा समय है. इस दौरान खरीदा गया सोना समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. लेकिन, चौघड़िया के मुताबिक कुछ श्रेष्ठ और उत्तम समय इस प्रकार रहेगा.
निवेश और व्यापार के लिए कुछ खास चौघड़िया मुहूर्त बेहद अच्छे माने गए हैं:
सुबह 07:16 से 08:52 तक चर समय सामान्य है, लेकिन काम शुरू किया जा सकता है.
08:52 से 10:29 तक लाभ का समय उन्नति देने वाला है.
10:29 से 12:06 तक अमृत काल सबसे श्रेष्ठ माना गया है.
दोपहर 01:42 से 03:19 तक शुभ समय भी अनुकूल रहेगा.
शाम 06:32 से 07:56 और रात 07:56 से 09:19 तक का समय भी निवेश के लिए अच्छा है.
तिथि और पूजा का समय
तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:48 बजे से शुरू होगी और 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे तक रहेगी. पूजा के लिए सबसे अच्छा समय 19 अप्रैल सुबह 05:51 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा. इसी समय में लक्ष्मी पूजा करना अधिक फलदायी माना जाता है.
अगर सोना न खरीद सकें तो क्या करें?
हर कोई सोना नहीं खरीद पाता. ऐसे में चांदी, जौ, पीली सरसों या कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है. ये चीजें भी धन और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं.
निवेश के नए विकल्प
आज के समय में लोग डिजिटल गोल्ड, म्यूचुअल फंड और SIP जैसे विकल्प भी चुन रहे हैं. अक्षय तृतीया पर इनकी शुरुआत करना भी अच्छा माना जाता है. इससे धीरे-धीरे मजबूत आर्थिक आधार बनता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी. यह दिन हर साल की तरह इस बार भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसे बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य शुरू करने का दिन कहा जाता है. फिर भी, सही समय पर निवेश और खरीदारी करने से इसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में लोग खास तौर पर सोना खरीदने और नए निवेश की प्लानिंग करते हैं.
क्या है अक्षय तृतीया का खास महत्व?
ज्योतिष शास्त्र में इसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है. यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ काम अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ लंबे समय तक बना रहता है.
---विज्ञापन---