Ahoi Ashtami 2025 Vrat Upay: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माताएं अपने संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं. इस बार 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि दिनभर कुछ भी खाने और पीने दोनों की मनाही होती है यानी ये व्रत निर्जला होता है. अहोई अष्टमी के व्रत का आरंभ सूर्योदय से हो जाता है, जिसके बाद अहोई माता की पूजा की जाती है. वहीं, शाम में तारों का दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के पश्चात पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है. हालांकि, कुछ लोग तारों की जगह चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को करके भी अहोई माता को खुश किया जाता है. चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन संतान की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य के आशीर्वाद के लिए किए जाने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में.
अहोई अष्टमी के प्रभावशाली उपाय
- अहोई अष्टमी के दिन माताएं सुबह पूजा के दौरान अहोई माता को कढ़ी-चावल का भोग लगाएं. साथ ही व्रत का पारण करने से पहले गरीब बच्चों को कढ़ी-चावल का दान करें. इससे आपको और आपके बच्चों को पुण्य व दीर्घायु का आशीर्वाद मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: अहोई अष्टमी से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, मंगल-चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर
- यदि आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है या उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिल रही है तो अहोई अष्टमी के दिन व्रत रखें. साथ ही अहोई माता को गेहूं, चावल, जौ, चना, तिल, मूंग और मसूर यानी 7 अनाज चढ़ाएं. इससे संतान के जीवन में संतुलन बना रहेगा और उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. इसके अलावा सफलता की राह में आ रही बाधाएं भी कम होने लगेंगी.
- अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को सिंघाड़े का भोग लगाना शुभ होता है. साथ ही अपने बच्चे के हाथ से सिंघाड़े का दान करवाएं. इससे न सिर्फ उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि करियर में आ रही बाधाएं भी कम होने लगेंगी.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025: किस मुहूर्त में करें अहोई अष्टमी की पूजा? जानें चन्द्रोदय का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
23 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines