Jagaddhatri Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi: देवी जगद्धात्री की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. देवी जगद्धात्री के नाम का अर्थ है जगत की धारिणी, यानी जो जगत का पालन करती हैं. ऐसा माना जाता है कि, मां जगद्धात्री ब्रह्मांड का पोषण करती हैं. इन्हें शक्ति, धैर्य और नियंत्रण की देवी माना जाता है. आपको मां जगद्धात्री को प्रसन्न करने के लिए उनकी आरती करनी चाहिए.
मां जगद्धात्री देवी आरती (Jagaddhatri Mata Devi Ki Aarti Lyrics in Hindi)
जय जय जगद्धात्री माता, जय जय अम्बे भवानी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी॥
चन्द्रमौलीं कमलविलासिनी, चारु त्रिनयनी कल्याणी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥
सप्तशतीमन्त्रपूजिता, भक्तजनरक्षिणी भवभयहारिणी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥
सुरनरमुनिजन वन्दित, करुणामयी दयासिन्धु भवानी।
सिंहवाहिनी सुरसुन्दरी, जय जय जगदाधारिणी…॥
सकल सिद्धिदायिनी माता, भवदुःखविनाशिनी जगदम्बे।
भक्तजनार्तिनिवारिणी, जय जय जगदाधारिणी…॥
दीनदयालु हरिणी रूपा, दुःखहरिणी कृपालु माया।
लोकशरण कमलनयनी, जय जय जगदाधारिणी॥
त्रिकालज्ञा त्रिपुरविनाशिनी, जगन्नाथार्चित सदा भवानी।
शरणागतपरमवारिणी, सर्वमंगलकारिणी॥
भवसागर से तारो माता, भक्तों की नैया पार लगाओ।
जय जय करुणामयी अम्बे, सबका जीवन सफल बनाओ॥
विश्वमंगल की जोत जलाओ, प्रेमभक्ति का भाव बढ़ाओ।
जगद्धात्री जगत जननी तू, सबमें शान्ति प्रकाश फैलाओ॥
मां का नाम जगद्धात्री क्यों पड़ा? (Jagaddhatri Mata History)
जगद्धात्री माता को ‘जगत की धारक’ माना जाता है. जगद्धात्री नाम का अर्थ जगत की धारणी होता है. जो पूरे ब्रह्मांड का पालन करती हैं. इसी वजह से मां का नाम जगद्धात्री पड़ा.
मां जगद्धात्री देवी की कैसे करें पूजा (Jagaddhatri Mata Puja Vidhi)
मां जगद्धात्री की पूजा की शुरुआत 18वीं शताब्दी में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णनगर से मानी जाती है. राजा कृष्णचंद्र राय ने किसी कारण से दुर्गा मां की पूजा न कर पाने पर मां जगद्धात्री की पूजा की थी. माता की पूजा के लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लेंं और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद उत्तर दिशा में मुंह करके बैठ जाएं. कलश और देवी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें आरती करें.
मां जगद्धात्री देवी का प्रिय रंग (Jagaddhatri Mata Ka Priya Rang)
लाल और सफेद
माता मां जगद्धात्री देवी मंत्र (Jagaddhatri Mata Mantra)
तीर्थ यज्ञ तपो दान योगसारे जगन्मयी।
त्वमेव सर्वं सर्व्वस्थे जगद्धात्री नमोस्तुते।
अगम्य धाम धामस्थे महायोगीशहृतपुरे।
अमेयभावकुटस्थे जगद्धात्री नमोस्तुते।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 days agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 days agoपितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें
11 days agoपितृ पक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
16 days agoगणेशोत्सव पर रोजाना करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, सभी संकट होंगे दूर
33 days agoआज रविवार को करें आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ, करियर में मिलेगी सफलता
37 days agoकजरी तीज पर जरूर करें ये आरती, वरना अधूरा माना जाएगा आपका व्रत
44 days agoआज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर करें गणपति चालीसा का पाठ, हर विघ्न-बाधा टालेंगे बप्पा
58 days agoशिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें शिव आरती लिरिक्स
65 days agoसावन में रोज पढ़ें शिव चालीसा, मिलेगा महादेव का आशीर्वााद
69 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines