सिंगल हैं तो यहां चले जाइए, प्यार ढूंढने के लिए सरकार देगी पैसा! जानिए क्या है ये गजब की स्कीम
जापान इस समय अपनी घटती आबादी और गिरते बर्थ रेट की वजह से अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है. युवाओं में शादी और प्यार के प्रति घटती दिलचस्पी को देखते हुए जापान के कोच्चि प्रान्त ने एक अनोखी योजना शुरू की है. अब सरकार युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने और लाइफ पार्टनर खोजने के लिए करीब 12,000 रुपये (20,000 येन) की आर्थिक मदद दे रही है. आइए जानते हैं क्या है यह स्कीम और जापान क्यों है इतना परेशान.

जापान इस समय अपनी घटती आबादी और गिरते बर्थ रेट की वजह से अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है. युवाओं में शादी और प्यार के प्रति घटती दिलचस्पी को देखते हुए जापान के कोच्चि प्रान्त ने एक अनोखी योजना शुरू की है. अब सरकार युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने और लाइफ पार्टनर खोजने के लिए करीब 12,000 रुपये (20,000 येन) की आर्थिक मदद दे रही है. आइए जानते हैं क्या है यह स्कीम और जापान क्यों है इतना परेशान. (AI Image)
किन लोगों के लिए है ये स्कीम?
2 / 7जापान के कोच्चि प्रान्त ने 1 अप्रैल 2026 से एक विशेष सब्सिडी योजना शुरू की है, जिसमें 20 से 39 वर्ष के सिंगल्स को डेटिंग ऐप्स के इस्तेमाल के लिए पैसे दिए जाएंगे. (AI Image)
कितने रूपये देगी सरकार?
3 / 7इस योजना के तहत सरकार सर्टिफाइड मैचमेकिंग ऐप्स की रजिस्ट्रेशन फीस, मेंबरशिप और मंथली चार्ज का खर्च उठाएगी. प्रति व्यक्ति अधिकतम करीब 12,000 रुपये तक मिलेंगे. (AI Image)
संस्थाओं को भी मदद
4 / 7सिर्फ ऐप्स ही नहीं, कोच्चि सरकार उन संस्थाओं को भी करीब 59,000 रुपये की मदद दे रही है जो सिंगल्स के लिए 'मीट-अप' या मैचमेकिंग इवेंट्स आयोजित करते हैं. (AI Image)
बूढ़ा होता जापान
5 / 7जापान की यह छटपटाहट जायज है; 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, वहां की 29.3% आबादी 65 वर्ष से अधिक उम्र की है, जो दुनिया में सबसे तेज बूढ़ा होने वाला समाज बन गया है. (AI Image)
कम होती बर्थ रेट
6 / 7साल 2025 में जापान में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या गिरकर 7.05 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर आ गई है. यह लगातार 10वां साल है जब जन्म दर में गिरावट दर्ज की गई है. (AI Image)
क्यों कम हो रहा रोमांस
7 / 7महंगाई और करियर के दबाव के कारण जापान के युवा शादी और बच्चों से दूर भाग रहे हैं. सरकार को उम्मीद है कि इस आर्थिक मदद से युवाओं में 'रोमांस' और रिश्तों के प्रति रुचि बढ़ेगी. (AI Image)



















