सीमा हैदर ने छठे बेटे का नाम क्यों रखा 'भारत'? बोलीं- हिंदू धर्म अपनाने पर गर्व

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नामकरण समारोह आयोजित कर उसका नाम 'भारत' रखा है. सीमा ने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म अपनाने पर गर्व है और वह भारत में ही रहना चाहती हैं. नामकरण समारोह की तस्वीरें और बयान सामने आने के बाद यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया है.

seema haider
1 / 5

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में आयोजित नामकरण संस्कार के दौरान पंडित ने बच्चे के नाम के लिए ‘भ’ अक्षर सुझाया था, जिसके बाद परिवार ने विचार-विमर्श कर बेटे का नाम ‘भारत’ तय किया. समारोह में सीमा के वकील और मुंह बोले भाई वकील ए.के. सिंह मौजूद रहे. नामकरण के मौके पर सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता क्योंकि यह देश की पहचान है और उन्हें इस नाम पर गर्व है. यहीं नहीं उन्हें क्रिकेट मैचों में भारत की जीत देखना बहुत अच्छा लगता है और जब भी भारत का मैच होता है तो वह भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करती हैं.

विज्ञापन

भारत में रहने की इच्छा दोहराई

भारत में रहने की इच्छा दोहराई2 / 5

जब सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थीं तो सीमा ने साफ तौर पर कहा कि वह भारत में ही रहना चाहती हैं और पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं. उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है और यहां के लोगों ने उन्हें अपनाया है. उनके मुताबिक, यहां रहकर उन्हें अच्छा लगता है और अपने फैसले पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. उन्हें हिंदू धर्म बेहद सुंदर लगता है और इसे अपनाकर वह बहुत खुश हैं. उन्हें गर्व है कि वह अब हिंदू हैं.

विज्ञापन

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता 3 / 5

नामकरण समारोह में सीमा के वकील और मुंह बोले भाई एके सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने बच्चों के मामा की भूमिका निभाते हुए सभी रस्में पूरी कराईं. कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया. वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. वह अब और बच्चे नहीं चाहतीं और बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं.

मार्च 2025 में सचिन का बच्चा

मार्च 2025 में सचिन का बच्चा 4 / 5

बता दें कि मार्च 2025 को सीमा हैदर पहली बार सचिन के बच्चे की मां बनी थीं. यह सीमा की पांचवीं संतान थी, लेकिन सचिन के साथ यह उनकी पहली संतान थी. 28 मार्च 2025 को जन्म के कुछ ही दिनों बाद, सीमा और सचिन ने एक वीडियो से अपनी बेटी का नाम बताया था. उनकी बेटी का जन्म सुबह 3:55 बजे हुआ था और उन्होंने भक्ति के लिए प्रसिद्ध मीराबाई से प्रेरित होकर नाम मीरा रखा.

विज्ञापन

एक साल पहले ही सोच लिया था नाम

एक साल पहले ही सोच लिया था नाम5 / 5

सीमा हैदर ने बेटे का नाम एक साल पहले ही सोच लिया था, न्यूज 24 को दिए विशेष इंटरव्यू में सीमा ने दिल की बात शेयर करते हुए कहा था कि अगर उसके बेटा हुआ तो वह नाम भारत रखेंगी. अगर बेटी हुई तो भी वह खुश होंगी, क्योंकि बेटा-बेटी में फर्क नहीं होता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन