Petrol Diesel और LPG का देश में कितना स्टॉक? केंद्र सरकार ने दिया अपडेट

अमेरिका-ईरान तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच भारत के तेल भंडार को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि भारत के पास LPG और पेट्रोल-डीजल का अभी और कितने दिन का स्टॉक मौजूद है.

Petrol-Diesel and LPG Crisis
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

भारत के पास कितना तेल स्टॉक?

भारत के पास कितना तेल स्टॉक?2 / 7

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के पास लगभग 74 दिनों की जरूरत पूरी करने लायक तेल भंडार मौजूद है. इसमें रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व, रिफाइनरी स्टोरेज, पाइपलाइन स्टॉक और रास्ते में आने वाले जहाजों का तेल शामिल है.

विज्ञापन

15% तक घटा तेल भंडार

15% तक घटा तेल भंडार3 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2026 के बाद भारत का कच्चे तेल का भंडार करीब 107 मिलियन बैरल से घटकर 91 मिलियन बैरल तक पहुंच गया. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार सप्लाई में रुकावट की वजह से रिफाइनरियों में प्रोडक्शन कम हो सकता है.

पीएम मोदी ने की अपील

पीएम मोदी ने की अपील 4 / 7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार अपने भाषणों के जरिए लोगों से अपील की है कि वो पेट्रोल-डीजल की कम से कम खपत करें.  उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाए और लोग ट्रैवल करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

भारत के लिए क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

भारत के लिए क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?5 / 7

भारत अपने कुल कच्चे तेल आयात का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से खरीदता है. ऐसे में हॉर्मुज स्ट्रेट में रुकावट आने का मतलब भारत के लिए महंगा तेल, सप्लाई संकट और महंगाई बढ़ना हो सकता है. इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

तेल कीमतों में भारी उछाल

तेल कीमतों में भारी उछाल6 / 7

ईरान संकट और हॉर्मुज में तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. कई रिपोर्ट्स में तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार और रुपये पर भी पड़ रहा है.

विज्ञापन

भारत ने शुरू किए इंतजाम

भारत ने शुरू किए इंतजाम7 / 7

तेल संकट से निपटने के लिए भारत रूस समेत बाकी देशों से आयात बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस फिर से भारत का बड़ा सप्लायर बन गया है. इसके अलावा सरकार रणनीतिक भंडार और वैकल्पिक सप्लाई रूट्स पर भी काम कर रही है. वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने कई भारतीय जहाजों को हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर उन्हें इस बात का आश्वासन दिया है और  कहा कि भारत के साथ उनके संबंध मजबूत हैं और वे भारतीय जहाजों के लिए सहयोग जारी रखेंगे. (Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन