
1 / 6
रोमन रेंस के लिए 2026 अभी तक शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. 2024 में उन्होंने टाइटल हारा था. अब रेंस के टाइटल रन की शुरुआत हो गई है. हाल ही में बैकलैश में उन्होंने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. रोमन शायद इस बार लंबे तक टाइटल अपने पास नहीं रख पाएंगे. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो SummerSlam 2026 में रोमन की बादशाहत खत्म कर सकते हैं.
ओबा फेमी

2 / 6
ओबा फेमी ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था. तब से वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने रोमन रेंस को भी चुनौती दी. आगे जाकर दोनों के बीच राइवलरी देखने को मिल सकती है. SummerSlam 2026 में रेंस की बादशाहत का अंत फेमी कर सकते हैं.
सैमी ज़ेन

3 / 6
सैमी ज़ेन बहुत लोकप्रिय रेसलर हैं. हालांकि, वो अपने करियर में कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए. हाल ही में उनके कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला है. वो अब विलेन किरदार अपना सकते हैं. SummerSlam 2026 में उनकी टक्कर रोमन रेंस के साथ कराई जा सकती है. वो रेंस के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं.
जे उसो

4 / 6
रोमन रेंस और जे उसो का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. जे बहुत जल्द हील टर्न ले सकते हैं. हो सकता है कि SummerSlam 2026 में रोमन के टाइटल रन का अंत जे ही कर दें. इस चीज की बहुत संभावनाएं हैं. जे और रेंस की राइवलरी से कंपनी को फायदा मिल सकता है.
सैथ रॉलिंस

5 / 6
सैथ रॉलिंस ने पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़ी थी. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में उन्होंने वापसी की. रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच पहले मैच होने वाला था, लेकिन प्लान रद्द कर दिया गया. SummerSlam 2026 में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है. वहां पर रेंस की बादशाहत रॉलिंस खत्म कर सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर

6 / 6
ब्रॉन ब्रेकर भी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उनका भी आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. SummerSlam 2026 में रेंस और ब्रेकर के बीच ड्रीम मैच कंपनी द्वारा कराया जा सकता है. वहां पर ब्रेकर नए चैंपियन बनकर रेंस की बादशाहत को खत्म कर सकते हैं.