1 / 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. वह दूसरे वनडे मैच में शतक से चूक गए थे. वहीं, अब विराट और अनुष्का ने महाराष्ट्र के अलीबाग में जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है.

2 / 6
लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट ने मुंबई स्थित अलीबाग में 5.1 एकड़ जमीन लगभग 37.86 करोड़ रुपये में खरीदी है.

3 / 6
खबरों के मुताबिक जीराद गांव में स्थित यह जमीन समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सोनाली अमित राजपूत से खरीदी गई है.

4 / 6
विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने उनकी ओर से औपचारिकताएं पूरी की हैं. उन्होंने लगभग 2.27 करोड़ रुपये की स्टंप ड्यूटी का भुगतान किया है.

5 / 6
इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2022 में 19.24 करोड़ रुपये में लगभग 8 एकड़ जमीन अलीबाग में ही खरीदी थी.

6 / 6
विराट और अनुष्का से पहले बॉलीवुड के दिगग्जों ने भी अलीबाग में निवेश किया है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2021 में मापगांव में लगभग 22 करोड़ का बंगला खरीदा था. इसके अलावा रोहित शर्मा के पास भी इसी इलाके में 4 एकड़ जमीन है. उन्होंने ये प्लॉट साल 2021 में अपनी पत्नी रितिका सजदेह के नाम पर खरीदा था.