India powerplay fifty T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेल रही है. इस मैच में ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 20 गेंदो में अर्धशतक पूरा किया था. इसी के साथ वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए पावर प्ले में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए.

2 / 6
ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पावर प्ले में अर्धशतक जमाया और इसी के साथ वह भारत के लिए वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बन गए.

3 / 6
ईशान से पहले रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कारानामा किया था. उन्होंने पावर प्ले में 21 गेंदों में 51 रन बनाए थे.

4 / 6
वहीं, साल 2021 में केएल राहुल ने भी ऐसा कारानामा भारत के लिए किया था. उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी.

5 / 6
ईशान ने इस मैच में 24 गेंदों में 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए.

6 / 6
7.1 ओवर में ईशान किशन ने टीम का साथ छोड़ दिया और आउट हो गए. वह अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर सके.