Paul Heyman: WWE समरस्लैम 2026 शानदार अंदाज में खत्म हो गया है. लगातार दो दिन फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले नाइट-1 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच भी मैच हुआ. तगडे़ हैल इन ए सैल मैच में फेमी ने जीत हासिल की. आप सभी जानते हैं कि लैसनर और पॉल हेमन कई सालों से साथ काम कर रहे हैं. लैसनर की सफलता के पीछे हेमन का ही हाथ है. सवाल ये खड़ा होता है कि अगर लैसनर चले गए हैं तो अब हेमन किसके साथ काम करेंगे. यहां हम पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनके साथ हेमन काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी

2 / 6
ब्रॉक लैसनर ने कह दिया है कि ओबा फेमी कंपनी के फ्यूचर हैं. उन्होंने खुद अपना दर्जा उन्हें दे दिया है. फेमी और पॉल हेमन के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी दोनों की मुलाकात हुई थी. फेमी को और ऊपर लेवल पर ले जाने के लिए हेमन उनके साथ काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर

3 / 6
ब्रॉन ब्रेकर द विज़न ग्रुप का हिस्सा हैं. अभी तक इसे पॉल हेमन द्वारा मैनेज किया जा रहा था. पिछले कुछ महीनों से हेमन इससे बाहर ही रहे हैं. ब्रेकर भी फ्यूचर स्टार हैं. उनके साथ अब पर्सनली हेमन आगे जाकर काम कर सकते हैं. हेमन ऐसा करते हैं तो फिर ये कहीं ना कहीं ब्रेकर के फ्यूचर के लिए अच्छी बात होगी. (Photo: WWE.com)
बिग कैस

4 / 6
बिग कैस ने हाल ही में नए अंदाज में WWE में वापसी की है. उनका खतरनाक मॉन्स्टर रूप देखने को मिला है. उन्हें इस बार कंपनी में बड़ा पुश मिल सकता है. इसकी शुरुआत पॉल हेमन कर सकते हैं. हो सकता है कि कैस के मैनेजर हेमन बन जाएं. इससे कैस को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है. (Photo: WWE.com)
जो हेंड्री

5 / 6
जो हेंड्री भी फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध हैं. WWE में अभी उनकी शुरुआत हुई है. उन्हें भी आगे जाकर बड़ा पुश दिया जा सकता है. पॉल हेमन उनके मैनेजर बन सकते हैं. अगर हेंड्री को हेमन का साथ मिल गया तो वो बड़े स्टार बन सकते हैं. हेंड्री का माइक स्किल भी काफी तगड़ा है. (Photo: WWE.com)
गुंथर

6 / 6
गुंथर जैसे मॉन्स्टर के साथ भी पॉल हेमन को काम करना चाहिए. गुंथर अब तक कई दिग्गजों को रिटायर कर चुके हैं. हेमन उनके साथ आ गए तो फिर बवाल मच सकता है. द रिंग जनरल का करियर और भी मजबूत हो सकता है. हेमन अब गुंथर के भी मैनेजर बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)