
1 / 6
Indian Armed Forces: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी खेल की दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी उसके बाद भी अपनी देशभक्ति दिखाना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का भी हिस्सा बनना चाहते हैं. ऐसे 5 भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के लिए भी अपने सेवा दी है. इस लिस्ट में 2 वर्ल्ड कप विनर कप्तान भी शामिल हैं.

2 / 6
बतौर कप्तान 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी सेना का हिस्सा हैं. साल 2011 में धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से नवाजा गया था. माही को यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट से मिली हैं. उन्होंने आगरा में जाकर पैरा-रेजिमेंट में 2 हफ्ते तक प्रशिक्षण किया था. संन्यास के बाद भी धोनी ने आर्मी में जाकर कुछ दिन जवानों के साथ रहे थे.

3 / 6
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना का हिस्सा हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और 34 हजार रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में भारतीय वायु सेना द्वारा ग्रुप कैप्टन के पद से नवाजा गया था. तेंदुलकर इस सम्मान को पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. तेंदुलकर ने वायु सेना की सुखोई विमान को भी उड़ाया है.

4 / 6
टीम इंडिया के पहले कप्तान सीके नायडू 1923 में होलकर राजा ने न्यौते पर इंदौर गए थे. होलकर के राजा ने उन्हें अपनी सेना में कर्नल का पद दिया था. नायडू ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैचों में 350 रन बनाए थे. आज उनके नाम पर बीसीसीआई एक घरेलू टूर्नामेंट भी आयोजित करती है.

5 / 6
स्टार बल्लेबाज रहे हेमू अधिकारी ने अपने करियर में 21 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले. जिसमें उन्होंने 872 रन बनाए थे. बाद में उन्हें भी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा गया था.

6 / 6
भारत का पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव साल 2008 में सेना का हिस्सा बने. जब उन्हें सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से नवाजा था. वर्ल्ड कप विनर कप्तान कपिल देव ने भारत के लिए 225 वनडे और 131 टेस्ट मैच खेले हैं.