भारत के वो 5 शहर जहां होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पूरी दुनिया में LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है. यहां तक की भारत में भी एलपीजी पेट्रोल का संकट दिखाई दिया. ऐसे में एक सवाल उठ रहा है कि भारत का वो कौन सा शहर है जहां LPG का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. तो आज हम आपको बताएंगे कि भारत के वो कौन से शहर है जहां लोग एलपीजी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं.

lpg consumption (1)
1 / 6

विज्ञापन

कहां होता है सबसे ज्यादा LPG का इस्तेमाल

कहां होता है सबसे ज्यादा LPG का इस्तेमाल2 / 6

पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा LPG का इस्तेमाल होता है. चंडीगढ़ का प्रति परिवार सिलेंडर की सालाना खपत 9.6 सिलेंडर है.

विज्ञापन

बेंगलुरु में भी LPG की खपत है ज्यादा

बेंगलुरु में भी LPG की खपत है ज्यादा3 / 6

बेंगलुरु जिसे आईटी हब कहा जाता है, यहां बड़ी संख्या में बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग रहते हैं. इस कारण भी बेंगलुरु में एलपीजी गैस की खपत ज्यादा है. कर्नाटक राज्य के कुल खपत का एक बड़ा हिस्सा अकेले बेंगलुरु इस्तेमाल करता है. यहां का प्रति परिवार सिलेंडर का उपभोग लगभग 7 से 8 सिलेंडर है.

चेन्नई में हर साल परिवार इस्तेमाल करते हैं 7-8 सिलेंडर

चेन्नई में हर साल परिवार इस्तेमाल करते हैं 7-8 सिलेंडर4 / 6

चेन्नई में हर घर तक एलपीजी की पहुंच है और पारंपरिक खाना बनाने में अधिकांश परिवार एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं. यहां प्रति परिवार औसत खपत 7-8 सिलेंडर प्रति वर्ष है, जबकि सरकारी योजनाएं सालाना 12 सिलेंडर तक उपलब्ध कराती हैं.

विज्ञापन

Mumbai में भी LPG की खपत ज्यादा

Mumbai में भी LPG की खपत ज्यादा5 / 6

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को कहा जाता है. यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, अनुमान के अनुसार, मुंबई में प्रति परिवार सिलेंडर का Consumption लगभग 8 सिलेंडर के बराबर है. वहां पर PNG गैस मौजूद होने के बाद भी सिलेंडरों की मांग बनी हुई है.

दिल्ली में भी लोग एलपीजी पर हैं ज्यादा निर्भर

दिल्ली में भी लोग एलपीजी पर हैं ज्यादा निर्भर6 / 6

दिल्ली में प्रति परिवार की औसतन खपत 9.2 सिलेंडर है. दिल्ली भारत की राजधानी होने के नाते यहां शहरीकरण का स्तर काफी ऊंचा है. यहां की घनी आबादी होने के कारण एलपीजी की मांग काफी ज्यादा है. दिल्ली में कोयले और लड़की जैसे अन्य साधनों का इस्तेमाल न के बराबर है, जिससे खाना बनाने के लिए लोग पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन