1 / 6
Trigrahi Yog horoscope
Trigrahi Yog: मंगल के मीन में गोचर करने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. बता दें कि, मीन राशि में शनि और सूर्य पहले से विराजमान हैं. मंगल के प्रवेश करने से तीनों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा.
मीन राशि में त्रिग्रही योग

2 / 6
मीन राशि में बन रहे त्रिग्रही योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं. गुरु के स्वामित्व की मीन राशि में मंगल, शनि और सूर्य का त्रिग्रही योग कई राशियों को सकारात्मक परिणाम देगा.
त्रिग्रही योग राशिफल

3 / 6
त्रिग्रही योग के बनने से तीन राशि के लोगों को लाभ होगा. वृषभ, धनु और मीन राशि के लोगों पर इसका शुभ प्रभाव होगा. इन लोगों को करियर-कारोबार में लाभ होगा. तरक्की के योग बनेंगे.
वृषभ राशि

4 / 6
वृषभ राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी. त्रिग्रही योग का बनना आपके लिए अच्छा होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा. शादीशुदा लोगों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. हालांकि आपको पैसों के मामले में सावधान रहना होगा.
धनु राशि

5 / 6
धनु राशि के चतुर्थ भाव में यह शुभ योग बनेगा. त्रिग्रही योग के बनने से धनु राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी. आर्थिक लाभ होगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. घर या वाहन खरीद सकते हैं. धनु राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे.
मीन राशि

6 / 6
करियर और कारोबार के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. 2 अप्रैल को बन रहा त्रिग्रही योग मीन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.