
1 / 6
Grah Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में जहां शुक्र, सूर्य और मंगल आदि ग्रहों का एक से ज्यादा बार गोचर होगा. वहीं, शनि ग्रह और बुध ग्रह सिंगल यानी केवल एक बार गोचर करेंगे. यहां पर आप जान सकते हैं कि मार्च में शनि ग्रह और बुध ग्रह का किस दिन व समय पर किस नक्षत्र में गोचर होगा. इसी के साथ आपको उन 3 लकी राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिन्हें मार्च महीने में लाभ होने की संभावना अधिक है.

2 / 6
द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च 2026 को दोपहर में करीब 4 बजे कर्म-न्याय के दाता शनि ग्रह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. हालांकि, इससे पहले 10 मार्च 2026 को सुबह 7 से 8 बजे के बीच ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश होगा.

3 / 6
मिथुन राशि- मार्च के महीने में शनि और बुध ग्रह का सिंगल गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा. आपका चीजों को देखने का नजरिया बदलेगा, जिससे लाभ आपको ही होगा. इसके अलावा समय पर जरूरी काम के पूरा होने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

4 / 6
कन्या राशि- शनि और बुध ग्रह का साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में सिंगल गोचर करना कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. जहां एक तरफ कारोबारियों व दुकानदारों का मुनाफा बढ़ेगा, वहीं नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान आपकी धार्मिक कार्यों में अच्छी-खासी भागीदारी भी रहेगी.

5 / 6
मकर राशि- मिथुन और कन्या के साथ-साथ मकर राशि वालों के लिए भी शनि और बुध ग्रह का सिंगल गोचर करना अच्छा रहेगा. यदि आप किसी कार्य को सच्चे मन से करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा खराब होते रिश्तों में सुधार होगा. नई चीजों की खरीदारी के लिए 10 मार्च से लेकर 21 मार्च 2026 तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा.

6 / 6
कुंभ राशि- शनि और बुध ग्रह के सिंगल गोचर से कुंभ राशि वालों का भाग्य साल 2026 के तीसरे महीने मार्च में चमक सकता है. आपका स्वभाव जीवनसाथी के प्रति बदलेगा, जिससे लव लाइफ में खुशियां रहेंगी. इसके अलावा आर्थिक निवेश से हानि होने के भी योग नहीं हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- AI Gemini & Social Media)