
1 / 7
Apple Benefits: सबसे फायदेमंद फलों में सेब की गिनती होती है. सेब एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें फाइबर, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. कहते हैं रोज व्यक्ति अगर एक सेब (Seb) ही खा ले तो कभी बीमार नहीं पड़ता है और उसे डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती सो अलग. इस फल का असर पेट की सेहत से लेकर हार्ट हेल्थ तक पर होता है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है अगर रोजाना 30 दिनों तक 1 सेब खाया जाए तो क्या होगा? यहां जानिए एक महीने यानी 30 दिनों तक रोज एक सेब खाने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

2 / 7
30 दिनों तक रोज 1 सेब खाया जाए तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है. सेब गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है, ब्लड प्रेशर घटाने में असरदार है और इंफ्लेमेशन कम करने में सहायक है सो अलग.

3 / 7
सेब खाने पर पेट की सेहत अच्छी रहने लगती है. सेब में मौजूद प्रीबायोटिक गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और फाइबर पाचन को अच्छा रखता है.

4 / 7
डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी सेब फायदेमंद होता है. फाइबर और पोलीफेनोल्स होने के चलते सेब ब्लड शुगर को रेग्यूलेट करने में मददगार होता है.

5 / 7
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रोजाना 1 सेब खा सकते हैं. सेब खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन घटने (Weight Loss) लगता है.

6 / 7
सेब के फायदे दिमाग को भी मिलते हैं. रोजना 1 सेब खाया जाए तो सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं.

7 / 7
30 दिनों तक 1 सेब खाया जाए तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहने लगती है. सेब खाने पर आप बार-बार बीमारी नहीं पड़ते हैं.