
1 / 7
Kacha Adrak Khane Ke Fayde: अदरक को गुणों का खजाना कहा जाता है. कच्चा अदरक (Raw Ginger) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसमें जिंजरोल नाम का कंपाउंड होता है जो शरीर की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर करता है. ऐसे में अदरक के फायदे जानकर इसका सेवन करना जरूरी होता है. यहां जानिए पेट से लेकर सूजन तक को कम करने में अदरक क्या असर दिखाता है, रोजाना कच्चा अदरक खाने के क्या फायदे (Ginger Benefits) होते हैं और इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए.

2 / 7
जी मितलाने पर कच्चा अदरक खाया जाए तो उल्टी नहीं आती है. मोशन सिकनेस में खासतौर से कच्चे अदरक का सेवन फायदेमंद होता है.

3 / 7
अदरक एंटी-इंफ्लेमेटपी गुणों से भरपूर होने के चलते सूजन और दर्द को कम करता है. अदरक खाने पर मसल्स का दर्द, आर्थराइटिस का दर्द और पीरियड्स में होने वाला दर्द भी दूर होता है.

4 / 7
पाचन खराब होने पर भी अदरक खाया जा सकता है. अदरक खाने पर अपच, पेट फूलने और गैस की समस्या से भी राहत मिल जाती है.

5 / 7
दिल की सेहत अच्छी रखने में भी अदरक लाभकारी होता है. अदरक को खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल और ट्राइग्लाइसेराइड्स लेवल्स कम होने लगते हैं.

6 / 7
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते अदरक खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनती है और मौसमी दिक्कतों से व्यक्ति बचा रहता है.

7 / 7
सिर में बहुत ज्यादा दर्द हो तो अदरक खा लेने पर दर्द ठीक हो जाता है. रोजाना अदरक का छोटा टुकड़ा सादा खाया जा सकता है, पानी में उबालकर खा सकते हैं या फिर इसे सब्जी, सलाद और सूप में डाला जा सकता है.