
1 / 6
सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर अतिरिक्त पोषण और इम्युनिटी की मांग करता है. ऐसे समय में पपीता एक बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि पाचन से लेकर त्वचा तक कई तरह के लाभ पहुंचाता है. पपीता विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इसे सर्दियों के लिए एक सुपरफूड बनाते हैं. रोजाना पपीते का सेवन करने से सेहत में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

2 / 6
पपीते में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है, जो सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है. रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

3 / 6
सर्दियों में ज्यादातर लोग भारी और तले-भुने खाने की वजह से बदहजमी या कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं. पपीते में मौजूद फाइबर और पपेन एंजाइम पाचन सुधारते हैं और कब्ज दूर करते हैं.

4 / 6
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. पपीता खाने से स्किन को अंदर से नमी मिलती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं.

5 / 6
अगर आप सर्दियों में वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो पपीता सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है.

6 / 6
पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटैशियम दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है और हार्ट की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है.