Samrat Chaudhary Networth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सम्राट चौधरी, कितने पढ़े-लिखे?
Samrat Chaudhary Networth:सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नये मुख्यमंत्री. जानिए BJP के दिग्गज नेता की कुल संपत्ति, उनके हथियारों का शौक और पटना-मुंगेर में उनकी करोड़ की प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी.

Samrat Chaudhary Networth: बिहार में सीएम पद को लेकर सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय हो चुका है, अभी फाइनल मोहर बाकी है. BJP के इस दिग्गज नेता की पर्सनल लाइफ और उनकी संपत्ति को लेकर लोग काफी उत्सुक हैं.
कितनी है कुल संपत्ति?
2 / 6पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिए हल्फनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने खुद अपनी चल व अचल संपत्ति की घोषणा की थी. हल्फनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी करीब 11 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. इसमें उनकी और उनकी पत्नी की चल व अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं.
हथियारों का शौक : पास है अपनी राइफल
3 / 6सम्राट चौधरी को हथियारों का भी शौक है. उनके पास एक राइफल और एक पिस्टल भी है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में किया है.
कहां-कहां किया है निवेश?
4 / 6सम्राट चौधरी के पास लाखों का कैश होने के साथ-साथ बैंकों में एफडी और इंश्योरेंस पॉलिसियों में भी बड़ी इन्वेस्टमेंट है. इसके अलावा उनके पास सोने-चांदी के गहने भी हैं.
जमीन और घर : मुंगेर से पटना तक
5 / 6सम्राट चौधरी के पास पटना और मुंगेर जैसे शहरों में कृषि जमीन और रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स है. उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग्स उनकी नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा हैं.
कितने पढ़े-लिखे हैं सम्राट?
6 / 6संपत्ति के साथ-साथ सम्राट चौधरी की डिग्री पर भी लोगों की नजर रहती है. उन्होंने मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की है.









