
1 / 6
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन इस वेब सीरीज में नजर आने वाली 'प्रिया खूबचंदानी' के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं इमरान हाशमी के साथ इनकी केमेस्ट्री भी काफी पसंद की जा रहा है. हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर 'प्रिया खूबचंदानी' हैं कौन. अगर आपके मन भी यही सवाल आ रहा है, तो आज हम आपको इसका जवाब इस स्टोरी में बताएंगे.

2 / 6
इमरान हाशमी की वेब सीरीज में नजर आने वाली 'प्रिया खूबचंदानी' का असल नाम जोया अफरोज है. जोया वर्षों से बॉलीवुड में काम कर रही है. लेकिन ‘तस्करी’ वेब सीरीज से उन्हें एक अलग पहचान मिली है. इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

3 / 6
‘तस्करी’ वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसके टोटल 7 एपिसोड जारी हुए हैं. इस वेब सीरीज में जोया अफरोज, इमरान हाशमी और अनुराग सिंहा जैसे कलाकार नजर आए हैं. लेकिन वेब सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 'प्रिया खूबचंदानी' यानी जोया अफरोज की हो रही है.

4 / 6
आपको बता दें कि जोया अफरोज लखनऊ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती है. उन्होंने बॉलीवुड में महज 3 साल की उम्र में कदम रखा था. उन्होंने बॉलीवुड के दबंग खान के साथ भी काम किया है.

5 / 6
जोया अफरोज ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी. उस वक्त वो (जोया अफरोज) महज 4 साल की थी. जोया ने सलमान खान की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' फिल्म में भी नजर आई थी.

6 / 6
जोया अफरोज आमिर खान की फिल्म 'मन' और ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी काम कर चुकी है. लेकिन उनकी पहचान साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' से मिली है.