Mandana Karimi Divorce Story: बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी शादी को सालभर भी नहीं हुआ और यह जन्मों जन्मों का रिश्ता तलाक के कागजों पर साइन करते ही खत्म हो गया. इस कपल का रिश्ता सालभर भी नहीं चल पाया.

2 / 10
आजकल शादी का बंधन बहुत कम ही लंबे समय तक चल पाता है. लगातार तलाक के मामले बढ़ने से आजकल के रिश्तों का टिक पाना बड़ा मुश्किल लगता है. जन्मों जन्मों का रिश्ता टूटने की खबरें फिल्म इंडस्ट्री से काफी ज्यादा आती हैं. (Credit- Printerest)

3 / 10
ऐसे ही बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं, जिनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हो सका और उनका रिश्ता टूट गया. इनमें से इस कपल की शादी को सालभर भी नहीं हो पाया था और उन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया. आइए जानते हैं. (Credit- Printerest)

4 / 10
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमा की शादी सिर्फ 6 महीने चल पाई थी. मंदाना करीमी ईरान की मूल निवासी हैं, लेकिन भारत में मॉडलिंग और फिल्मों से नाम कमाया. बिग बॉस 9 में आने के बाद वे काफी चर्चित हुईं. (Credit- Printerest)

5 / 10
उन्होंने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से प्यार किया और दोनों ने एक दूसरे को 2.5 साल तक डेटिंग किया. फिर 2016 में सगाई हुई और 25 जनवरी 2017 को शादी कर ली. शादी कोर्ट मैरिज से शुरू हुई, लेकिन बाद में धूमधाम से रिसेप्शन हुआ. कई बड़े सितारे जैसे शाहिद कपूर, एकता कपूर आदि आए थे. (Credit- Printerest)

6 / 10
मंदाना ने शादी के लिए अपना धर्म भी बदलकर हिंदू बन गईं थी. लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी यह रिश्ता लंबा नहीं टिक सका. शादी के महज 6 महीने बाद ही दिक्कतें शुरू हो गईं. यह परेशानियां घरेलू हिंसा से जुड़ी थी. (Credit- Printerest)

7 / 10
मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ससुराल वाले उन्हें घर से निकाल बाहर कर दिया. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें एक्टिंग छोड़ने को कहा गया क्योंकि यह उनके परिवार की इज्जत के खिलाफ था.(Credit- Printerest)

8 / 10
मंदाना ने 2017 में ही घरेलू हिंसा का केस दायर किया, लेकिन बाद में समझौते की उम्मीद में वापस ले लिया. मंदाना, पति गौरव के साथ सिर्फ 8 महीने रहीं, लेकिन इसके बाद वे पति से 4 साल तक बिल्कुल अलग रहने लगीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनकी कई जान-पहचान वाली महिलाओं के साथ संबंध बनाए. (Credit- Printerest)

9 / 10
आखिरकार 2021 में गौरव ने खुद तलाक का नोटिस भेजा और रिश्ता कानूनी रूप से खत्म हो गया. लेकिन यह रिश्ता शादी के 8 महीने बाद ही खत्म हो गया था, जब मंदाना और गौरव दोनों अलग रहने लगे थे. मंदाना ने कहा कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल समय था. वे कोशिश करती रहीं कि रिश्ता बच जाए, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें वापस आने नहीं दिया.(Credit- Printerest)

10 / 10
बता दें कि मंदाना करीमा ने 'क्या कूल हैं हम 3','मैं और चार्ली','भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया. है. इसके अलावा 2022 में अनील कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'थार' में भी नजर आईं थी. (Credit- Printerest)