300 नौकर लेकर पढ़ने आया था इस स्कूल का पहला छात्र, क्यों और कहां है ये विद्यालय? पढ़ें दिलचस्प कहानी

भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक स्कूल मौजूद हैं जो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि उनकी विरासत और शाही इतिहास के लिए भी जाने जाते हैं. इन्हीं में से एक है राजस्थान के अजमेर में स्थित मेयो कॉलेज, जिसे देश के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है. इस स्कूल को 'ईटन ऑफ द ईस्ट' कहा जाता है, क्योंकि इसका निर्माण इंग्लैंड के मशहूर ईटन कॉलेज की तर्ज पर किया गया था. कभी यह संस्थान खास तौर पर राजघरानों और रियासतों के राजकुमारों की शिक्षा के लिए बनाया गया था.

mayo college ajmer
1 / 5

विज्ञापन

भव्य इमारत और शानदार कैंपस

भव्य इमारत और शानदार कैंपस2 / 5

मेयो कॉलेज अपनी भव्य इमारतों, शानदार कैंपस और अनुशासित शिक्षा प्रणाली के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इसकी स्थापना की शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी. बताया जाता है कि 1875 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड मेयो ने इसकी नींव रखी थी. हालांकि स्कूल का विचार इससे पहले ही तैयार हो चुका था. उस दौर में इसका उद्देश्य भारतीय रियासतों के राजकुमारों को आधुनिक शिक्षा देना था, ताकि वे भविष्य में अपने राज्यों का बेहतर नेतृत्व कर सकें.

विज्ञापन

बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी 3 / 5

इस स्कूल की शुरुआत से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है. कहा जाता है कि मेयो कॉलेज में दाखिला लेने वाला पहला छात्र अलवर रियासत का राजकुमार मंगल सिंह था. जब वह यहां पढ़ने पहुंचे, तो अकेले नहीं आए थे. उनके साथ करीब 300 नौकरों और सहायकों का पूरा काफिला भी स्कूल पहुंचा था. यह घटना उस समय की शाही जीवनशैली और राजघरानों की समृद्धि को दर्शाती है. आज भी यह किस्सा मेयो कॉलेज के इतिहास का सबसे चर्चित हिस्सा माना जाता है.

होती हैं कई तरह की एक्टिविटी

होती हैं कई तरह की एक्टिविटी4 / 5

मेयो कॉलेज केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेदकूद, कला संगीत और अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है. यहां से पढ़े कई छात्र देश की सेना, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत में बड़ा नाम कमा चुके हैं. बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi भी इसी प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र रह चुके हैं.

विज्ञापन

लाखों रुपये है सालाना फीस

लाखों रुपये है सालाना फीस5 / 5

यह स्कूल आज भी भारत के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में शामिल है. यहां की सालाना फीस लाखों रुपये में है, जबकि एडमिशन फीस भी काफी अधिक बताई जाती है. इसके बावजूद देशभर के कई परिवार अपने बच्चों को यहां पढ़ाने का सपना देखते हैं. मेयो कॉलेज आज केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि भारत की शाही शिक्षा परंपरा और विरासत का प्रतीक बन चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन