
1 / 8
अगर आप रात में हाईवे या किसी बड़ी सड़क पर सफर करते हैं, तो सड़क के बीच या किनारों पर लगे छोटे-छोटे चमकदार बटन जैसे लाइट्स जरूर देखे होंगे. गाड़ी की हेडलाइट पड़ते ही ये चमकने लगते हैं और रास्ता साफ दिखाने में मदद करते हैं. आइए फोटो गैलरी में जानते हैं इन्हें क्या कहा जाता है और ये क्यों इतने जरूरी होते हैं.

2 / 8
सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कई तरह के संकेतक, मार्किंग और लाइट्स लगाए जाते हैं, ताकि ड्राइवर को हर परिस्थिति में रास्ता समझने में आसानी हो.

3 / 8
आपने कई बार सड़कों के बीच या किनारों पर छोटे-छोटे उभरे हुए चमकदार पॉइंट्स देखे होंगे. ये खास तौर पर ड्राइवर का ध्यान खींचने और दिशा बताने का काम करते हैं.

4 / 8
ये चमकदार संकेतक आमतौर पर हाईवे, एक्सप्रेसवे और व्यस्त मुख्य सड़कों पर लगाए जाते हैं, जहां रात या खराब मौसम में विजिबिलिटी कम हो जाती है.

5 / 8
सड़क पर लगे इन छोटे रिफ्लेक्टिव उपकरणों को रोड स्टड्स (Road Studs) कहा जाता है. ये मजबूत मटेरियल से बने होते हैं और लेन मार्किंग के ऊपर फिट किए जाते हैं.

6 / 8
रोड स्टड्स का मुख्य काम ड्राइवर को लेन और सड़क की दिशा स्पष्ट रूप से दिखाना है, खासकर अंधेरे, बारिश या घने कोहरे के दौरान.

7 / 8
इनमें विशेष रिफ्लेक्टिव लेंस या शीट लगी होती है, जो वाहन की हेडलाइट की रोशनी को वापस ड्राइवर की ओर परावर्तित करती है. कुछ आधुनिक स्टड्स में सोलर पैनल और LED भी लगे होते हैं, जो रात में खुद चमकते हैं.

8 / 8
रोड स्टड्स की वजह से लेन बदलना आसान होता है, मोड़ और जोखिम वाले स्थान पहले से दिखाई देते हैं और कम विजिबिलिटी में भी ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित हो जाती है, जिससे हादसों का खतरा कम होता है.