पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूलिंग, जानिए रोज आने-जाने के लिए सबसे सस्ता और स्मार्ट तरीका कौन-सा?

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने रोज ऑफिस जाने वालों की जेब पर बड़ा असर डाला है. ऐसे में लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग के बीच सस्ता और स्मार्ट विकल्प तलाश रहे हैं. जानिए किसमें ज्यादा बचत होती है और आपके लिए कौन सा तरीका रहेगा बेहतर.

CARPHOOL.jpg
1 / 8

 

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने रोज ऑफिस आने जाने वालों का बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे सफर सस्ता भी हो और आरामदायक भी. कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले दो विकल्प बन चुके हैं.

विज्ञापन

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सबसे सस्ता और टेंशन फ्री ऑप्शन?

पब्लिक ट्रांसपोर्ट सबसे सस्ता और टेंशन फ्री ऑप्शन?2 / 8

मेट्रो, बस और लोकल ट्रेन जैसे साधनों का मासिक खर्च कार के पेट्रोल और मेंटेनेंस के मुकाबले काफी कम पड़ता है. खासकर बड़े शहरों में मेट्रो का इस्तेमाल लोगों का समय और पैसा दोनों बचा रहा है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिल जाता है. मेट्रो जैसी सेवाएं तय समय पर पहुंचने में भी मदद करती हैं.

विज्ञापन

कारपूलिंग में खर्च बंटने से बढ़ती है बचत

कारपूलिंग में खर्च बंटने से बढ़ती है बचत3 / 8

कारपूलिंग में एक ही कार से कई लोग ऑफिस जाते हैं, जिससे पेट्रोल और टोल का खर्च आपस में बंट जाता है. इससे अकेले गाड़ी चलाने के मुकाबले काफी कम खर्च आता है. कारपूलिंग में सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने से सफर बोरिंग नहीं लगता. रास्ते में बातचीत से प्रोफेशनल रिश्ते भी मजबूत होते हैं.

घर के पास से पिकअप का फायदा, भीड़भाड़ से राहत

घर के पास से पिकअप का फायदा, भीड़भाड़ से राहत4 / 8

कारपूलिंग का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आपको बस स्टैंड या मेट्रो स्टेशन तक पैदल नहीं जाना पड़ता. कार अक्सर घर के नजदीक से ही पिक करती है, जिससे सफर ज्यादा सुविधाजनक बन जाता है. वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ और धक्का मुक्की आम बात है, जबकि कारपूलिंग में लोग आराम से सफर कर सकते हैं. साथ ही सामान की सुरक्षा भी ज्यादा रहती है. ये भी पढ़ें- दिल्ली में पहली बार शुरू हुई हाइड्रोजन बस सर्विस, क्या यह सचमुच CNG की जगह ले पाएगी?

विज्ञापन

किस स्थिति में कौन सा विकल्प बेहतर?

किस स्थिति में कौन सा विकल्प बेहतर?5 / 8

अगर ऑफिस 20 30 किलोमीटर दूर है और मेट्रो कनेक्टिविटी अच्छी है, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. वहीं, अगर ऑफिस बस स्टैंड या स्टेशन से दूर है, तो कारपूलिंग समय बचाने में मदद कर सकती है.

फिक्स टाइम और फ्लेक्सिबल टाइम में क्या चुनें?

फिक्स टाइम और फ्लेक्सिबल टाइम में क्या चुनें?6 / 8

जिन लोगों का ऑफिस टाइम तय नहीं रहता, उनके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा आसान विकल्प हो सकता है. कारपूलिंग में अक्सर दूसरों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे देरी हो सकती है. ये भी पढ़ें-कम खर्च में लंबी रेंज! बढ़ी पेट्रोल कीमतों के बीच ये हैं भारत की 4 सबसे सस्ती और किफायती इलेक्ट्रिक कारें

विज्ञापन

बचत बढ़ाने के आसान तरीके

बचत बढ़ाने के आसान तरीके7 / 8

मेट्रो या बस कार्ड का इस्तेमाल करने पर किराए में अतिरिक्त बचत हो सकती है. वहीं कई लोग सप्ताह में कुछ दिन मेट्रो और कुछ दिन कारपूलिंग अपनाकर खर्च और सुविधा के बीच बेहतर संतुलन बना रहे हैं.

आखिर आपके लिए कौन सा विकल्प सही?

आखिर आपके लिए कौन सा विकल्प सही?8 / 8

कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों के अपने फायदे हैं. सही चुनाव आपकी दूरी, बजट, समय और आराम की जरूरत पर निर्भर करता है. अगर समझदारी से प्लान किया जाए, तो दोनों ही विकल्प जेब पर बोझ कम कर सकते हैं. (Photos-Ai Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन