कम खर्च में लंबी रेंज! बढ़ी पेट्रोल कीमतों के बीच ये हैं भारत की 4 सबसे सस्ती और किफायती इलेक्ट्रिक कारें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में अब लोग कम खर्च वाली इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. अगर आप भी रोजाना ऑफिस या शहर के भीतर ड्राइव करते हैं, तो ये 4 सस्ती EV कारें आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

EV
1 / 5

 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने अब लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. रोज ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए हर महीने का फ्यूल खर्च बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है. यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख कर रहे हैं. कम रनिंग कॉस्ट, आसान ड्राइविंग और सरकारी सब्सिडी जैसी सुविधाओं ने EV को पहले से ज्यादा आकर्षक बना दिया है. अगर आप भी कम खर्च में एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 4 मॉडल आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV2 / 5

टाटा टियागो EV देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है. इसमें 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक दिए जाते हैं. फुल चार्ज पर यह करीब 250 से 315 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है. इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख रखी गई है.

विज्ञापन

MG Comet EV

MG Comet EV3 / 5

एमजी कॉमेट EV खास तौर पर शहर के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसमें 17.3 kWh की बैटरी मिलती है, जो लगभग 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसका छोटा आकार पार्किंग और तंग गलियों में चलाने के लिए काफी सुविधाजनक माना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹7.62 लाख है. वहीं BaaS मॉडल के तहत इसे ₹4.99 लाख + ₹3.2 प्रति किलोमीटर की लागत पर भी खरीदा जा सकता है.

Citroen eC3

Citroen eC34 / 5

सिट्रोएन eC3 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो इलेक्ट्रिक कार में प्रीमियम फील और ज्यादा स्पेस चाहते हैं. इसमें 29.2 kWh की बैटरी दी गई है, जो करीब 246 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है. इसका केबिन काफी आरामदायक है, इसलिए डेली ऑफिस ट्रैवल के लिए यह एक बढ़िया कार मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख है.

विज्ञापन

Tata Punch EV

Tata Punch EV5 / 5

अगर आप इलेक्ट्रिक कार में SUV जैसा लुक और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं, तो टाटा पंच EV एक मजबूत विकल्प हो सकती है. इसमें 30 kWh और 40 kWh के बैटरी पैक दिए गए हैं. यह कार 375 किलोमीटर से लेकर 468 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है, जो इस सेगमेंट में काफी दमदार मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 lakh है. वहीं BaaS मॉडल में इसे ₹6.49 लाख + ₹2.6 प्रति किलोमीटर की लागत पर खरीदा जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन