ड्राइविंग करते समय ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, नहीं होगा सर्दी-जुकाम

Winter Health Tips: इस समय देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासतौर पर उत्तरी भारत में इस समय शीतलहर और कोहरे से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंडी हवाएं बाइक और स्कूटी चलाने वाले लोगों पर तेजी से अटैक करती हैं, जिससे इन लोगों को तुरंत सर्दी-खांसी या जुकाम हो जाता है। आइए आपको बताते हैं हवाओं से बचने का जबरदस्त तरीका।

Winter Health Tips

Winter Health Tips

Winter Health Tips: सर्दियों के दिनों में ड्राइविंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, खासतौर पर टू व्हीलर यानी स्कूटी और बाइक चालकों के लिए क्योंकि ठंडी हवाएं चलती हैं। ये शीतलहर होती हैं, जिनके संपर्क में आने से आप बीमार पड़ सकते हैं। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी-खांसी और सीने में हवा लगने से फेफड़ों का इन्फेक्शन बढ़ता है। सीने में हवा लगने से गले का इन्फेक्शन भी हो सकता है, क्योंकि हवाओं के कारण सीने में जकड़न और बलगम भी बन जाता है। आइए आपको बताते हैं, कैसे बाइक चलाते समय आप खुद को सेफ रख सकते हैं।

विज्ञापन

बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंड

सोशल मीडिया पर सर्दियों में बाइक ड्राइविंग के लिए कई टिप्स शेयर किए गए हैं, जिसमें इन दिनों चल रही तेज हवाओं से सीने में हवा लगने के बारे में बताया गया है। शीतलहर सीने में दर्द और हवा के कारण इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ाती है, इससे बचाव के लिए आपको इन आसान टिप्स को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन

क्या हैं ये टिप्स?

1. अखबार का यूज- आपको अच्छे से 2-3 लेयर्स में कपड़े पहनने हैं, उसके बाद जैकेट के अंदर न्यूजपेपर की लेयरिंग करनी होगी। न्यूजपेपर को सीने, गले और पेट पर लपेटकर कवर करना होगा और उसके ऊपर जैकेट डालनी होगी। इससे आपके सीने में सीधे हवा नहीं लगेगी और कम लगेगी। ध्यान रहे, आपको चेन को सही से बंद करना होगा।

विज्ञापन

2. एयर बबल पॉलिथीन का यूज करें- एयर बबल पॉलिथीन, वो पॉलिथीन है जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर कवर होती है। आपको अखबार की तरह ही इसे भी बॉडी से कवर करना होता है और फिर ऊपर से जैकेट की लेयरिंग करनी है। आपको बाइक या स्कूटर चलाते समय लेदर की जैकेट पहननी चाहिए।

Winter Health Tips

photo credit-meta ai

विज्ञापन

3. कपड़े सही पहनें- बाइक चलाते समय आपको कपड़ों का सही चुनाव जरूरी है। लेदर जैकेट, मफलर की मदद से गले को कवर करें, अपने कानों को ढकें और मास्क लगाएं, ताकि नाक के रास्ते शरीर के अंदर ज्यादा ठंडी हवा न जा सके।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ