क्या कोरोना की तरह इस बीमारी में भी कम होता है ऑक्सीजन लेवल? जानें एक्सपर्ट की राय

HMPV Causes: कोरोना की तरह एक और वायरस इन दिनों चर्चाओं में है। इसका नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस है, जो सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों से मेल खाता है। इसमें भी सांस लेने में दिक्कत होती है, जैसा कि कोरोना में हो रहा था। क्या कोरोना की तरह इस बीमारी में भी ऑक्सीजन लेवल कम होता है? आइए जानते हैं।

HMPV

HMPV Causes

HMPV Causes: कोरोना के कहर को लोग भुलाने लगे ही थे कि अब एक और वायरस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह कोई नया वायरस नहीं है लेकिन चीन में इस वायरस के चलते काफी लोग, खासतौर पर बच्चे प्रभावित हुए हैं। यह भी कोरोना की तरह ही फेफड़ों और सांसों से संबंधित रोग है, जिसमें मरीज को खांसी-जुकाम और फेफड़ों में इन्फेक्शन होता है। एचएमपीवी में सांस लेने में भी दिक्कत होती है, जो कि कोरोना के मरीजों में भी देखे जाने वाला एक लक्षण था। यह वायरस बच्चों, बूढ़ों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है। एचएमपीवी के 7 केस भारत में भी मिल चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर लोगों को शांति बनाए रखने की सलाह दी है और कहा है कि भारत इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्या इस डिजीज में भी कोरोना की तरह शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट में सीके बिड़ला अस्पताल गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर और पल्मोनोलॉजी के प्रमुख डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर ने बताया कि हां, ऐसा हो सकता है लेकिन कुछ मामलों में, दरअसल वे बताते हैं कि HMPV का संक्रमण ऐसा संक्रमण है, जिसमें सांस संबंधी समस्याएं महसूस होती हैं, सांसों की समस्या का संबंध हमारे खून में मौजूद ऑक्सीजन लेवल से भी है। अगर किसी मरीज में यह वायरस घातक रूप से अटैक कर दें यानी कि ब्रोंकाइटिस या निमोनिया का रूप ले ले, तो इससे शरीर में ऑक्सीजन लेवल डिस्टर्ब हो सकता है।

HMPV Causes

photo credit-meta ai

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट की राय

डॉ. शाल्मली इनामदार, जो कि कोकिलाबेन अस्पताल में अडल्ट इन्फेक्शन के एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि यह वायरस कोई नया वायरस नहीं है बल्कि एक पुराना फ्लू डिजीज है, जो एकबार फिर एक्टिव हो गया है। यह वायरस मुख्यत: रेस्पिरेट्री प्रॉब्लम्स से पीड़ित लोगों पर तुरंत अटैक करता है। जिन लोगों को अक्सर खांसी-जुकाम होता है, उन्हें भी यह संक्रमण आसानी से हो जाता है। साथ ही, वे कहते हैं सर्दियों में इसके मामले ज्यादा बढ़ते हैं क्योंकि हवा में नमी कम होती है, जिससे बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं।

HMPV के संकेत

खांसी-जुकाम
बुखार
सांस लेने में दिक्कत होना
बहती या भरी हुई नाक
गला खराब होना

विज्ञापन

शरीर में ऑक्सीजन कम होने पर दिखते हैं ये संकेत

सांस लेने में दिक्कत होना।
हार्टबीट में तेजी होना।
थकान और कन्फ्यूजन की स्थिति महसूस करना।
चलने-फिरने में दिक्कत महसूस करना।
सोते समय भी सांस लेने में परेशानी होना।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ