Walnut oil Benefits: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका टेस्ट अन्य ड्राई फ्रूट्स से अलग होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम, फास्फोरस और कॉपर मौजूद होते हैं। साथ ही अखरोट के तेल का सेवन भी हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं अखरोट के तेल से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
हार्ट को रखता है हेल्दी
अखरोट के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बेहतर बनाने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
ब्रेन के लिए फायदेमंद
अखरोट के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉली फेनोलिक यौगिक याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप हर रोज इसका सेवन करते हैं तो न्यूरोडीजेनेरेटिव के खतरे को कम कर सकता है। इसके साथ ही ये आपके ब्रेन को हेल्दी बनाए रखता है।
स्किन के लिए हेल्दी
अखरोट का तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही फाइन लाइन्स को कम करता है। ये स्किन को गहराई से नमी देता है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है।
बालों के लिए फायदेमंद
अखरोट का तेल विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही बालों का झड़ना कम करता है और चमक बढ़ाता है। इसे स्कैल्प पर मालिश करने से ब्लड फ्लो सही होता है। जिससे बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्दी रहते हैं।
डाइजेशन में करता है मदद
अखरोट के तेल के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डाइजेशन सिस्टम में सूजन को कम करके आतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर आसानी से खाना पचाता है और आंतों में माइक्रोबायोम को बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
16 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
20 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines