Hariyali Teej 2025: ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच लगा देंगे ये 5 मिनट वाले क्विक हेयरस्टाइल्स

सुंदर ट्रेडिशनल लुक की बात हो और अच्छी हेयरस्टाइल की बात न हो तो लुक अधूरा सा लगता है। अगर आप भी हरियाली तीज के लिए कुछ सिंपल हेयरस्टाइल के बारे में सोच रही हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में जिन्हें आप तीज के दिन सिर्फ 5 मिनट में बना सकती हैं और अपने पारंपरिक लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

Hariyali Teej 2025: ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच लगा देंगे ये 5 मिनट वाले क्विक हेयरस्टाइल्स

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज एक पारंपरिक और खूबसूरत त्योहार है जो कि इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं मेहंदी लगाती हैं और सज-धज कर इस दिन को खास बनाती हैं। ऐसे मौके पर अगर हेयरस्टाइल भी खूबसूरत हो तो लुक और भी निखरकर सामने आता है। सही हेयरस्टाइल न केवल चेहरे को संवारता है, बल्कि पूरे ट्रेडिशनल लुक को खास बना देता है। यदि आप पार्लर जाए बिना कुछ अच्छा और सिंपल हेयर लुक चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल्स आपके लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन

लो गजरा बन

Image Source Pinterest

विज्ञापन

अगर आप खुले बाल नहीं रखना चाहतीं लो गजरा बन आपके लिए एक शानदार विकल्प है। यह आपके पारंपरिक लुक के साथ बहुत अच्छे से मेल खाएगा। इसे बनाने के लिए बालों का एक सादा लो बन बनाएं और उसके चारों ओर गजरा लपेट दें। यह लुक बहुत शालीन और सुंदर लगता है और केवल 5 मिनट में तैयार हो जाता है।

गोटा पट्टी चोटी

Image Source Pinterest

विज्ञापन

आजकल गोटा पट्टी चोटी बहुत ट्रेंड में है। अगर आप साधारण चोटी को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो उसमें गोटा पट्टी या सजावटी लेस को चोटी के साथ बुन लें। यह चोटी को फेस्टिव लुक देती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ यह हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगता है।

फ्रंट हेयरस्टाइल के साथ खुले बाल

Image Source Pinterest

विज्ञापन

खुले बाल अपने आप में ही एक सुंदर लुक देते हैं। अगर आप खुले बाल रखना पसंद करती हैं, तो फ्रंट में ट्विस्ट या ब्रैड बनाकर पिन कर लें और बाकी बाल खुले छोड़ दें। यह लुक सिंपल भी है और एलीगेंट भी। यह आपके चेहरे को सुंदर फ्रेम देता है और 5 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाता है।

सिंपल वेवी खुले बाल

Image Source Pinterest

विज्ञापन

अगर आपके बाल हल्के वेवी हैं, तो बस उन्हें सलीके से सेट कर लें। चाहें तो कर्लिंग रॉड से कुछ मिनटों में हल्के वेव्स बना सकती हैं। यह हेयरस्टाइल मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक के साथ परफेक्ट बैठता है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है।

फ्लोरल हेयरस्टाइल

Image Source Pinterest

विज्ञापन

फ्लोरल हेयरस्टाइल आज के समय में बेहद आकर्षक लगते हैं। खासकर जब आप साड़ी या ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं, तो यह लुक और भी निखर कर सामने आता है। बालों में ताजे फूल लगाने से एक नेचुरल और फ्रेश टच मिलता है। आप अपने बन या खुले बालों में छोटे-छोटे फूल जैसे गुलाब, मोगरा या गेंदा सजा सकती हैं। यह हेयरस्टाइल हरियाली तीज पर आपको बेहद खास लुक देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ