Hariyali Teej 2025: तीज पर पहनिए ये ट्रेंडी झुमके, सिंपल लुक पर लगाएं फैशन का तड़का

हरियाली तीज से कुछ दिन पहले से ही महिलाएं शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही इस दिन काफी सजती-सवरतीं भी हैं। अगर आप भी हरियाली तीज के दिन सुंदर दिखना चाहती हैं। तो आइए जानते है कुछ ऐसे लेटेस्ट झुमके डिजाइन के बारे में जिन्हें आप अपने तीज के त्योहार में शामिल कर सकते हैं।

Hariyali Teej 2025: तीज पर पहनिए ये ट्रेंडी झुमके, सिंपल लुक पर लगाएं फैशन का तड़का

Hariyali Teej 2025: इस साल हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई के मनाया जाएगा। यह दिन हर महिला के लिए काफी विशेष होता है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं और सजती-संवरती हैं। इसके साथ ही भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती हैं कि उसका लुक खास और सबसे अलग दिखे। अगर आप भी इस तीज पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो आइए जानते है कुछ ट्रेंडिंग झुमकों के बारे में जिन्हें आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में एड कर सकती हैं। यह झुमके आपके कपड़े के साथ आपके चेहरे की भी शोभा बढ़ा देंगे।

विज्ञापन

ब्राइडल झुमका

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिनको त्योहार के दिन दुल्हन जैसे सजना अच्छा लगता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आप हरियाली तीज के लिए कुछ भारी और शाही झुमके को चुन सकती हैं। ब्राइडल झुमके एक परफेक्ट चॉइस हैं। ये झुमके न सिर्फ आपके ट्रेडिशनल लुक को रिच बनाते हैं बल्कि आपकी पूरी पर्सनालिटी में एक खास चमक ले आते हैं।

मोती वाले झुमके

Image Source Freepik

विज्ञापन

मोती (पर्ल) वाले झुमके बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लगते हैं। ये हल्के होते हैं और दिखने में भी बेहद सुंदर होते है। इसके साथ ही यह सभी साड़ियों से मैच हो जाते हैं। अगर आप तेज वाले दिन सिंपल साड़ी या सूट पहन रही हैं तो ये झुमके आपके लुक में प्यारी सी नर्मी और क्लास जोड़ देंगे।

कुंदन झुमके

Image Source Freepik

विज्ञापन

कुंदन ज्वेलरी हमेशा से शाही और क्लासिक मानी जाती है। तीज के खास मौके पर कुंदन झुमके आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मिलकर आपके लुक को बिल्कुल महारानी जैसा बना देंगे। तो अगर आप
चाहें तो कुंदन झुमके का चुनाव कर सकते हैं।

टेंपल झुमका

Image Source Freepik

विज्ञापन

टेंपल डिजाइन वाले झुमके भगवानों की आकृति और प्राचीन कलाकृति से बने होते हैं। ये झुमके पारंपरिकता को और गहराई देते हैं और तीज जैसे धार्मिक पर्व पर बहुत सुंदर लगते हैं। इसके साथ ही इनको पहनने से आपके लुक में अलग सा साउथ इंडियन टच आ जाएगा।

ट्रेडिशनल झुमका

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप कुछ सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल चाहती हैं तो बेसिक गोल्डन या ऑक्सिडाइज्ड ट्रेडिशनल झुमके चुनें। ये झुमके हर ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं और कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ