---विज्ञापन---

मानसून में घूमने का कर रहें हैं प्लान, तो ये है भारत के टॉप-5 डेस्टिनेशन

भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जो मानसून में और भी ज्यादा सुंदर हो जाती हैं। यदि आप ऐसी डेस्टिनेशन पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं, कौन-सी हैं वे जगहें, जहां बारिश के मौसम में सब जाना चाहते हैं।

---विज्ञापन---

Destination Places To Visit During Monsoon: बारिश का मौसम अपने आप में बहुत सुंदर होता है। इस मौसम के आने से मनुष्य और जानवरों दोनों को गर्मी से राहत मिलती है। इस मौसम में जितना मन चाय-पकौड़े खाने का होता है, उतना ही मन घूमने का भी होता है। लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि इस मौसम में उन्हें कहां घूमने जाना चाहिए? अगर आप भी इस मौसम में टूर को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए लाए हैं, वो टॉप-5 प्लेसेस जो मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं।

लोनावाला

अगर आपको बारिश का मौसम वाकई पसंद है और आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लोनावाला मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है। इस मौसम में यहां चारों ओर हरियाली फैल जाती है, जिसके चलते ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जैसे कार्ला गुफाएं, भुशी बांध, टाइगर्स लीप आदि।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली से भूटान की करें सस्ते में सैर, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक का खर्चा शामिल

lonavala

---विज्ञापन---

ऊटी

ऊटी एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। अगर आप इस मानसून ऊटी (0oty) जाने की सोच रहे हैं, तो यहां जाकर आप ऊटी झील, ऊटी बॉटनिकल गार्डन, चाय का बागान जाना न भूलें।

कुर्ग

कुर्ग (Coorg) हिल स्टेशन भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है, जो कि एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। कुर्ग एक रोमांटिक डेस्टिनेशन भी है, जहां ज्यादातर कपल्स जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि यहां और कोई नहीं जा सकता। अगर आप बरसात के दौरान यहां जाते हैं, तो आप झरने, झील, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी और टेस्टी खाने का आनंद उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

coorg

शिलॉन्‍ग

शिलॉन्‍ग पूर्वोत्तर भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है।  ये मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। शिलॉन्‍ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। अगर आप यहां जाए तो उमियम झील, एलीफेंट फॉल्स, शिलॉन्‍ग पीक, डेविड स्कॉट ट्रेल जरूर जाएं।

---विज्ञापन---

मुन्नार

मुन्नार हिल स्टेशन केरल में मौजूद है और अपनी सुंदरता के कारण पूरे भारत में काफी प्रसिद्ध है। बारिश के मौसम में यह और भी सुंदर बन जाता है। यहां जाकर आप चाय के बागान, दर्शनीय पर्यटन स्थल और फेमस केरल फूड का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़े- ये हैं दिल्ली की 5 सबसे सस्ती मार्केट! कम पैसों में खरीदें झोलाभर सामान

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2024 06:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola