Belly Fat : पेट की चर्बी को करना चाहते हैं कम, तो करिए ये उपाय
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Belly Fat : हम सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी को कम करना कितना मुश्किल होता है। कई बार लोग चर्बी को कम करने के लिए अलग-अगल तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन आंत की चर्बी से छुटकारा पाने का कोई भी असान तरीका नहीं है। आंत की चर्बी ऐसी होती है जो अक्सर आंतरिक अंगों को घेर लेती है और मेटाबोलिज्म को कठिन बना देती है जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती है।
यह भी पढ़ें
आंत की चर्बी पेट के अंदर, लीवर और आंतों सहित अंगों के आसपास जमा होने वाली चर्बी होती है। जिसे आमतौर पर पेट की चर्बी के रूप में जाना जाता है । आंत की चर्बी पेट की चर्बी से ज्यादा खतरनाक होती है।
आप अगर रात को देरी से सोते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। नींद ना पूरी होने की वजह से भी शरीर में चर्बी अधिक मात्रा में बढ़ती है। इसके साथ ही अगर आप पौष्टिक आहर में ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, नट्स, मछली आदि जैसे पोषक तत्वों नहीं ले रहे है, तो आप जल्द से जल्द इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें। आप भी पतला पेट चाहते हैं तो अपने आहार से मीठे स्नैक्स को हटा दीजिए।
1. चीनी और चीनी से बने उत्पाद जैसे मिठाइयां, स्क्वैश, कुकीज, कैंडी, केक को कम से कम खाएं।
2. बाजार की चीजों का सेवन ना करें। अगर भूख लगे तो आप अपने साथ मखाना, फल जैसे स्नैक्स रख सकते हैं।
3. कार्बोहाइड्रेट का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें। ब्रेड, बिस्कुट, सफेद चावल, मैदा और मैदा से बनी चीजों का सेवन ना करें। साथ ही सफेद आलू से बचना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें साबुत अनाज हो, रेशेदार हो और चीनी कम हो।
4. आप अपने में डाइट में फल और सब्जियां, साबुत अनाज, सलाद शामिल करें। ऐसा करने से आपका पेट भरा रहेगा।
5. आप कभी भी अपना सुबह का नाश्ता न छोड़ें। कोशिश करें कि आपके नाश्ते में प्रोटीन शामिल हो और फाइबर हो।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: