लकड़ी की पुरानी अलमारी या मेज साफ करने के ये हैक्स हैं बेस्ट, यहां जानिए घर पर फर्नीचर क्लीनर कैसे बनाएं

How To Clean Wooden Furniture: लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनर्स खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में ही आसानी से आप वुडेन फर्नीचर की सफाई कर सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं वो हैक जो लकड़ी की कुर्सियों, मेज और अलमारी वगैरह को चमकाने में मदद करते हैं.

Wooden Furniture Cleaning Tips

फर्नीचर साफ करने के लिए कौन सा स्प्रे अच्छा है? AI Generated Image

Wooden Furniture Cleaning Tips: घर में लकड़ी का फर्नीचर सुंदर तो लगता ही है, साथ ही घर को एक्सपेंसिव और एस्थेटिक लुक भी देता है. लेकिन, लकड़ी के फर्नीचर की चमक को मेंटेन करना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है. इस फर्नीचर की सही तरह से देखरेख और सफाई ना की जाए तो यह कुछ ही दिनों में पुराना होने लगता है. ऐसे में समय-समय पर सही तरह से लकड़ी की अलमारी, मेज, कुर्सियों, कैबिनेट्स और पलंग वगैरह को साफ करना जरूरी होता है. यहां जानिए घर पर ही कैसे करें लकड़ी के महंगे फर्नीचर की सफाई. यहां बताए हैक्स (Cleaning Hacks) आपके बेहद काम आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी के फर्नीचर की कैसे करें सफाई

बेकिंग सोडा का लिक्विड

लकड़ी के फर्नीचर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का क्लीनर तैयार किया जा सकता है. इस क्लीनर को बनाने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा, वाइट बिना जैल वाला टूथपेस्ट और पानी मिलाएं. इस मिश्रण को किसी कपड़े पर लगाकर फर्नीचर के जिद्दी दागों को साफ करें. पानी के दाग और हीट मार्क्स हटाने में यह असर दिखाता है.

विज्ञापन

पानी और सिरका

एक कप विनेगर में 2 कप पानी मिलाकर सोल्यूशन तैयार करें. इस सोल्यूशन में कपड़े को डुबोकर लकड़ी का फर्नीचर साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन

सिरका और तेल

लकड़ी के फर्नीचर के दाग हटाने में यह नुस्खा भी काम आ सकता है. बराबर मात्रा में सिरका (Vinegar) और तेल लेकर मिला लें. इसमें कपड़ा डुबोएं और एक्स्ट्रा लिक्विड को निचोड़कर निकाल दें. अब इस कपड़े से लकड़ी को साफ करें.

विज्ञापन

डिस सोप से बनाएं लिक्विड

2 कप गर्म पानी में एक चम्मच डिश सोप मिलाएं और लिक्विड तैयार करें. इस लिक्विड को लकड़ी पर जमी चिपचिपाहट को हटाने के लिए इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

स्टील वूल से हटाएं दाग

फर्नीचर के जिद्दी दागों को हटाने के लिए फाइन ग्रेड स्टील वूल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे हल्के हाथों से लकड़ी के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए लकड़ी के ग्रेन की दिशा में चलाएं. ध्यान रहे कि आप बहुत ज्यादा प्रेशर ना लगाएं.

विज्ञापन

पॉलीश्ड वुडेन फर्नीचर कैसे साफ करें

  • पॉलीश्ड वुडेन फर्नीचर को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े से फर्नीचर की सफाई करें.
  • हफ्ते में एक बार गीले कपड़े पर साबुन के पतले घोल को लगाकर फर्नीचर की सफाई करें. इसके तुरंत बाद ही सूखे कपड़े से पोंछकर फर्नीचर को सुखा लें.
  • सिरके और पानी को मिलाकर इस मिश्रण में कपड़ा भिगोएं और इस कपड़े उंगलियों के निशान और अन्य दागों को हटाएं.
  • ध्यान रहे कि आप सफाई में बहुत ज्यादा पानी, हार्ड केमिकल्स या सूरज की धूप और एक्स्ट्रा हीटिंग का इस्तेमाल ना करें.
  • हर कुछ दिनों या हफ्तों में लकड़ी के फर्नीचर की सतह पर नेचुरल ऑयल लगाते रहें, इससे लकड़ी लंबे समय तक नई जैसी रहती है और इसमें दरारें नहीं पड़ती हैं.

यह भी पढ़ें – नवरात्रि से पहले इस तरह करें तांबे के लोटे की सफाई, इस चीज से नए जैसे चमकते हैं कॉपर के बर्तन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ