घर पर बनानी है चटपटी स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तो यहां जानिए रेसिपी, बाजार से Chowmein खरीदने का फिर नहीं करेगा मन

Street Chowmein Recipe: घर पर चाउमीन बनाने का मन तो करता है लेकिन अक्सर ही बाजार की चाउमीन जैसा टेस्ट नहीं आ पाता. ऐसे में आप यहां बताई रेसिपी आजमा सकते हैं. इस रेसिपी से स्वादिष्ट स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तैयार की जा सकती है.

Street Style Chowmein Recipe

Chowmein Recipe: चाऊमीन में कौन-कौन सी चटनी पड़ती है? AI Generated Image

Spicy Chowmein Recipe: बाजार से लाई जाने वाली स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन की बात ही कुछ और होती है. रेस्टॉरेंट या कैफे के महंगे नूडल्स इस चटपटी देसी चाउमीन का मुकाबला ही नहीं कर सकते हैं. लेकिन, स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तो अच्छी लगती है लेकिन उसे सड़क किनारे से खरीदने का मन नहीं करता क्योंकि मन में हाइजीन को लेकर कई सवाल उठने लगते हैं. ऐसे में आप घर पर ही इस देसी चाउमीन को तैयार कर सकते हैं. घर के हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली यह चाउमीन महीने में 1-2 बार बनाकर मजे से खाई जा सकती है. चलिए, बिना देरी के जानते हैं घर पर स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन कैसे बनाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन बनाने की रेसिपी | Street Style Chowmein Recipe

सामग्री –

नूडल्स – 1 पैकेट
पत्ता गोभी – आधा
गाजर – 1
प्याज -2
शिमला मिर्च – 1
नमक और काली मिर्च – स्वादानुसार
लाल मिर्च – स्वादानुसार
सोया सॉस – 2 चम्मच
सफेद सिरका – एक चम्मच
लाल चटनी – 1 चम्मच
लहसुन – 2 चम्मच

विज्ञापन

चाउमीन बनाने की विधि

  • नूडल्स को गर्म पानी में हल्के से तेल और नमक के साथ उबालने के लिए रख दें. जब नूडल्स सॉफ्ट हो जाएं तो आंच बंद करके इन्हें स्ट्रेटनर में डाल दें जिससे सारा पानी निकल जाए.
  • इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर उसमें लहसुन, कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और पत्ता गोभी डाल लें. इन सभी सब्जियों को लंबाई में पतला-पतला काटें.
  • सब्जियों को ज्यादा पकाएं नहीं बल्कि चलाते हुए सोटे करें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें.
  • अब नूडल्स डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें काला सिरका, सफेद सिरका और थोड़ी सी लाल चटनी डाल लें.
  • अगर मसाला या रंग कम नजर आए तो थोड़ा और मसाला और सोया सॉस डाला जा सकता है.
  • चाउमीन को अच्छे से मिक्स करें. इसमें बिल्कुल स्ट्रीट की चाउमीन जैसा रंग नजर आने लगेगा. आखिर में चाउमीन को सर्व करें और स्वाद लेकर खाएं.

इन गलतियों से बचें

विज्ञापन
  • चाउमीन बनाते हुए नूडल्स को जरूरत से ज्यादा ना उबालें. 70-80% पानी में उबालें और 20% कड़ाही में पकाएं.
  • चाउमीन को धीमी आंच पर ना पकाएं बल्कि तेज आंच पर पकाएं. तेज आंच पर पकाने से इसका स्मॉकी अरोमा इसे और टेस्टी बनाता है.
  • एक साथ बहुत सारे नूडल्स ना बनाएं जरूरत से ज्यादा नूडल्स एकसाथ बनाने पर चाउमीन सॉगी होने लगती है. कड़ाही के साइज के हिसाब से ही कम मात्रा में चाउमीन बनाएं.
  • चाउमीन बनाते हुए चटनी या सोया सॉस को नूडल्स के बाद ही कड़ाही में डालें. इससे नूडल्स पहले तेल में थोड़े फ्राई हो जाते हैं और फिर उसपर चटनी डालने पर टेस्ट अच्छा आता है.

यह भी पढ़ें- Turkish सीरियल ने दिल जीत लिया तो वहां की चाय भी ट्राई कर लीजिए, बनाने का तरीका है आसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ