गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है? जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप

Jodhpuri Gulab Jamun Sabji: गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मीठा खाने की क्रेविंग शुरू हो जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे सब्जी भी बनाई जा सकती है. इसे तेल या घी में तलकर दही, टमाटर, काजू और मसालों से तैयार ग्रेवी में पकाया जाता है.

Jodhpuri Gulab Jamun Sabji

गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है? Image Credit- AI

गुलाब जामुन का नाम सुनते ही दिमाग में चाशनी में डूबे हुए मुलायम और मीठे गुलाब जामुन की तस्वीर आती है. पर अगर यही गुलाब जामुन मीठे की जगह मसालेदार ग्रेवी में परोसे जाएं तो, क्या आप खाना पसंद करेंगे? भले ही यह सुनने में आपको अजीब लगे, लेकिन राजस्थान के जोधपुर में गुलाब जामुन की ये अनोखी सब्जी बनाई जाती है. खास बात यह है कि इस सब्जी में बाजार वाली चाशनी में डूबी मिठाई इस्तेमाल नहीं होती. इसके लिए बिना चाशनी वाले, यानी फीके गुलाब जामुन के गोले तैयार किए जाते हैं. इन्हें तेल या घी में तलकर दही, टमाटर, काजू और मसालों से तैयार ग्रेवी में पकाया जाता है. हालांकि, सबका सब्जी बनाने का तरीका अलग होता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे हमारे बताए टिप्स की मदद से तैयार करें. स्वाद आपके घर में सबको इतना पसंद आएगा कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है?

जोधपुरी स्टाइल की इस डिश में गुलाब जामुन को मिठाई की तरह नहीं बल्कि कोफ्ते की तरह इस्तेमाल किया जाता है. कुछ रेसिपी में खोया और पनीर से गोले बनाए जाते हैं, जबकि आसान तरीके में गुलाब जामुन मिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. जोधपुर की कुछ स्थानीय फूड लिस्टिंग में भी गुलाब जामुन की सब्जी को दही की ग्रेवी से तैयार किया जाता है. 

गुलाब जामुन सब्जी की रेसिपी 

सामग्री 

  • गुलाब जामुन मिक्स-  1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा- थोड़ा 
  • दूध या पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी- तलने के लिए 
  • ग्रेवी के लिए
  • टमाटर- 2
  • दही- 1 कप 
  • काजू- 10
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- आधा इंच
  • जीरा-  1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर-  2 छोटे चम्मच 
  • जीरा पाउडर-  1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत से हिसाब से 
  • नमक- स्वादानुसार 

विधि 

  • गुलाब जामुन मिक्स में स्वादानुसार नमक और थोड़ा जीरा डालें. इसमें धीरे-धीरे दूध या पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसे करीब 10 मिनट ढककर रख दें.
  • हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें. ध्यान रखें कि गोलियां चिकनी हों और उनमें दरार न हो. अब इन्हें हल्की आंच पर तेल या घी में सुनहरा होने तक तल लें.
  • तले हुए गोलों को निकालकर अलग रख दें. अब ग्रेवी तैयार करें और टमाटर, काजू, अदरक और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें. पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा, लौंग, दालचीनी, इलायची और तेजपत्ता डालें.
  • अब टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें. अब हल्की आंच पर पकाएं और फेंटा हुआ दही डालें. 
  • इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. ग्रेवी अच्छी तरह पकने के बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उबाल आने दें. अब तैयार ग्रेवी में तले हुए गुलाब जामुन डालें. इन्हें ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना गोले बहुत नरम होकर टूट सकते हैं. 
  • इसे लगभग 20 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से कसूरी मेथी या बारीक कटा हरा धनिया डालें. बस आपकी सब्जी बनकर तैयार है, जिसे जोधपुरी रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- घर पर बनानी है चटपटी स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन तो यहां जानिए रेसिपी, बाजार से Chowmein खरीदने का फिर नहीं करेगा मन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ